फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

दो अवैध लैब सील, 12 झोलाछाप को नोटिस जारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
खानपुर में पैथौलॉजी लैब को किया गया सील। - फोटो : BULANDSHAHR
दो अवैध लैब सील, 12 झोलाछाप को नोटिस
विज्ञापन

खानपुर। अवैध रूप से संचालित हो रही पैथोलॉजी लैब और क्लीनिक संचालकों पर एसीएमओ/नोडल अधिकारी द्वारा कार्रवाई की गई। इस दौरान दो अवैध लैब को सील किया गया तो 12 झोलाछापों को नोटिस जारी किया गया।
बताया जाता है कि पिछले काफी समय से नगर में अवैध रूप से पैथोलॉजी लैब का संचालन कर मरीजों को गलत रिपोर्ट देकर उनसे रुपये ऐंठने की शिकायत मिल रही थी। वहीं, झोलाछाप द्वारा गलत उपचार किये जाने से मरीजों की स्वास्थ्य बिगड़ने लगा। साथ ही क्षेत्र में अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है। इसे संज्ञान में लेकर शनिवार को एसीएमओ/नोडल अधिकारी डॉ. एके भंडारी द्वारा छापा मारा गया। इस दौरान दो अपंजीकृत लैब संचालित मिलने और गलत रिपोर्ट जारी किए जाने पर उन्हें सील करने की कार्रवाई की गई। साथ ही करीब 12 झोलाछाप और लैब संचालकों को नोटिस जारी किया। जिनसे तीन दिन में क्लीनिक और लैब का संचालन करने के दस्तावेज दिखाने को कहा है। संचालन के दस्तावेज न दिखाने पर संबंधित को सील करने की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस कार्रवाई से कुछ झोलाछाप दुकानों के शटर डाल भाग खड़े हुए।
विज्ञापन

नगर में नही है कोई भी पंजीकृत लैब
नगर में मानक अनुरूप पंजीकृत एक भी लैब नहीं है, जबकि नगर में तीन दर्जन से अधिक पैथोलॉजी लैब का संचालन होता है। शनिवार को एसीएमओ की कार्रवाई के बाद मामले का खुलासा हुआ है। स्थानीय लोग अब मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट =
वायरल बुखार के मरीजों को सही उपचार मिल सके। इसके लिए कार्रवाई की गई, जो जिलेभर में की जाएगी। खानपुर में शनिवार को दो अपंजीकृत लैब को सील करने और करीब 12 झोलाछाप व लैब संचालकों को नोटिस जारी करने की कार्रवाई की गई।
- डॉ. एके भंडारी, एसीएमओ/नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed