{"_id":"613a46c48ebc3eca8223b3a9","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd225606932","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की वर्दी में आकर परिवार को धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की वर्दी में आकर परिवार को धमकाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की वर्दी में आकर परिवार को धमकाया
बुलंदशहर। खुर्जा रोड पर पुलिस की वर्दी में आए लोगों ने एक परिवार को धमकाया। साथ ही मुकदमा वापस लेने और दो लाख रुपये की रंगदारी देने का दबाव बनाया गया। एसएसपी के आदेश पर नगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
खुर्जा रोड पर एक मैरिज होम के पास दीपक कुमार शर्मा परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने दी तहरीर में बताया कि पड़ोस में रहने वाला परिवार उनके परिवार से रंजिश रखता है। आए दिन उनके परिवार को परेशान किया जाता है। गत 11 अगस्त को उन्होंने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। एफआईआर की जांच करने के लिए एक निरीक्षक पहुंचे थे, जिनके जाने के बाद आरोपी पक्ष द्वारा उनसे गाली-गलौच करते हुए धमकी दी गई। 18 अगस्त की रात को कुछ लोग पुलिस की वर्दी में उनके घर पहुंचे। परिवार के लोगों के साथ अभद्रता की और एफआईआर वापस लेने के लिए दबाव बनाया। मुकदमे के खर्चे के नाम पर दो लाख रुपये भी मांगे। जब पीड़ित परिवार के एक युवक ने मोबाइल से वीडियो बनाने का प्रयास किया तो उसका मोबाइल छीनकर तोड़ दिया गया। नगर कोतवाली प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार नामजद समेत आठ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।