फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

सपा की जिला कार्यकारिणी गठित, आसमौहम्मद बने महासचिव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
सपा के जिला महासचिव बने आस मोहम्मद। - फोटो : BULANDSHAHR
सपा की जिला कार्यकारिणी गठित, आस मोहम्मद बने महासचिव
विज्ञापन

बुलंदशहर। करीब दो माह से भंग सपा की जिला कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के निर्देश पर जिलाध्यक्ष राहुल यादव ने आस मोहम्मद को जिला महासचिव बनाया है, जबकि सदर विधानसभा अध्यक्ष के तौर पर गांव कौलसेना निवासी नूर हसन को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
रविवार को समाजवादी पार्टी की जिला कार्यकारिणी की घोषणा जिलाध्यक्ष ने की। इस दौरान आस मोहम्मद पुत्र अब्दुल समीम को जिला महासचिव, खुर्जा निवासी भानू प्रताप सिंह, गांव ह्रदयपुर निवासी नरेंद्र गुर्जर, इमलिया गांव निवासी कासिम प्रधान, बुलंदशहर निवासी विजय त्यागी, जहांगीराबाद निवासी अजित हिमाचल और नगर के मोहल्ला साठा निवासी अजय विद्यार्थी को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। महेंद्र सिंह यादव को कोषाध्यक्ष के अलावा 21 जिला सचिव, 16 नगर अध्यक्ष और 16 ब्लॉक अध्यक्ष घोषित किए। इसके साथ ही बुलंदशहर विधानसभा अध्यक्ष के तौर पर गांव कौलसेना निवासी नूर हसन, सिकंदराबाद विधानसभा के लिए देवकली निवासी शकील अहमद, स्याना के लिए स्याना निवासी ब्रहम सिंह मलिक, शिकारपुर के लिए गांव कनैनी निवासी अमर सिंह बघेल, अनूपशहर के लिए गांव माधौगढ़ निवासी जुगेंद्र पोसवान, खुर्जा के लिए गांव नेकपुर निवासी राजकुमार सिंह और डिबाई के लिए गांव बगठारी निवासी टीटू प्रधान को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

महिला सभा की कमान स्मिता यादव को
समाजवादी पार्टी की महिला सभा की कमान स्मिता यादव को सौंपी गई है। साथ ही व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष के तौर पर हरीश अग्रवाल, अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष ताहिर अली सैफी, अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष देवकी नंदन शर्मा, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के लिए विक्रम सिंह जाटव, पिछड़ा वर्ग के लिए मोरधज लोधी, मजदूर सभा के लिए एमडी खान, शिक्षक सभा के लिए सुंदर सिंह, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के लिए विनोद वाल्मीकि और सैनिक प्रकोष्ठ के लिए निरंजन प्रताप शर्मा को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed