फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

समाज में मिसाल बनीं 87 महिलाओं का हुआ सम्मान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
समाज में मिसाल बनीं 87 महिलाओं का हुआ सम्मान
विज्ञापन

बुलंदशहर। शनिवार को निकुंज हॉल में मिशन शक्ति 3.0 अभियान का शुभारंभ किया गया। इस दौरान समाज में बेहतर कार्य करने वाली 87 महिलाओं को सम्मानित करते हुए अन्य महिलाओं को भी जागरूक किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने वीसी के माध्यम से किया। कार्यक्रम का शुभारंभ डा. भोला सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष डा. अंतुल तेवतिया, सदर विधायक ऊषा सिरोही, डिबाई विधायक डा. अनीता लोधी राजपूत, डीएम, एसएसपी, सीडीओ ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर द्वीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मिशन शक्ति फेज एक एवं दो में राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, आंगनवाड़ी, आशा, एएनएम, एनसीसी कैड्टेस महिलाओं, नेहरू युवा मंगल दल, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा महिलाओं के उत्थान एवं जागरूक करने में उत्कृष्ट कार्य करने पर 87 महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान सांसद व जिपं अध्यक्ष ने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाए जाने एवं उनकी सुरक्षा हेतु चलाई जा रही विभिन्न महत्वपूर्ण योजना/ कार्यक्रमों से जागरूक होकर उसका लाभ उठाएं। प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के लिए सुरक्षा एवं सम्मान का एक ऐसा वातावरण तैयार किया गया है जिसमें महिलाएं बिना किसी भय के घरों से बाहर निकलकर अपने कार्यों को पूर्ण कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं से अपील की गई कि वह अपने आसपास की महिलाओं को भी उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर उन्हें सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ दिलाएं। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत ऐसे कार्य स्थल जहां पर महिलाएं कार्य करती हैं, विद्यालयों में कार्यशाला का आयोजन कर बालिकाओं को उनके अधिकारों के संबंध में जानकारी दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed