{"_id":"610ecebf8ebc3e7380359c0b","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd223735314","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री की घोषणा वाले विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट धीमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री की घोषणा वाले विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट धीमी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री की घोषणा वाले विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट धीमी
बुलंदशहर। मुख्यमंत्री की घोषणा वाले विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट समीक्षा के दौरान धीमी पाई गई है। डीएम ने बैठक में संबंधित विभाग के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगा कार्य को तय समय से पूरा करने के निर्देश दिए।
कलक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री द्वारा घोषित किए गए 50 लाख से अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान ऐसे कार्यक्रम जिनकी लक्ष्य के अनुरूप प्रगति कम पाई गई उनके विभागाध्यक्षों को मानक के अनुरूप प्रगति लाने के निर्देश दिए। इस दौरान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, दुग्ध विकास, महिला कल्याण, डीआरडीए, जल निगम, उद्यान विभाग, खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग, सहकारिता विभाग, पंचायतीराज, ऊर्जा विभाग, समाज कल्याण विभाग, स्वत: रोजगार, अल्पसंख्यक एवं बेसिक शिक्षा विभाग में संचालित योजनाओं में प्रगति कम पाए जाने पर डीएम ने नाराजगी जताई। बैठक में सहायक श्रमायुक्त, अधिशासी अभियांता विद्युत यान्त्रिकी खंड, जल निगम, गाजियाबाद, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अनुपस्थित होने पर जिलाधिकारी द्वारा अनुपस्थित अधिकारियों का स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए। सीएमओ को आयुष्मान भारत योजना में गोल्डन कार्ड बनाने एवं कार्ड धारकों को उपचार दिलाए जाने, परिवार नियोजन आदि योजनाओं की समीक्षा कर प्रगति में सुधार लाने के लिए निर्देशित किया। सरकारी विभागों पर विद्युत देय के भुगतान की स्थिति की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया गया कि संबंधित विभाग में बजट उपलब्ध होने पर विद्युत देय का भुगतान सुनिश्चित किया जाए। बैठक में सीडीओ अभिषेक पांडेय, सीएमओ, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सहदेव कुमार मिश्र मौजूद रहे।