{"_id":"60f087f38ebc3e726e7e043a","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd2223346133","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में हिंसा की जांच के लिए सपाईयों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में हिंसा की जांच के लिए सपाईयों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
चुनाव में हिंसा की जांच के लिए सपाइयों ने किया प्रदर्शन
बुलंदशहर। जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान जिले की सभी तहसील पर प्रदर्शन करते हुए सपा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर चुनाव के दौरान हिंसा की न्यायिक जांच की मांग की।
बृहस्पतिवार को जिलेभर में सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस मौके पर कलक्ट्रेट गेट पर जिलाध्यक्ष राहुल यादव के नेतृत्व में सपाईयों ने प्रदर्शन किया। राहुल यादव और मुकेश शर्मा ने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा निष्पक्ष चुनाव कराने का दावा किया जा रहा है, जो पूरी तरह से बेमानी है। प्रदेश में कई जिलों में हिंसा और महिलाओं के साथ अभद्रता इसका जीता जागता सबूत है। उन्होंने राष्ट्रपति के नाम संबोधित 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एसडीएम व सिटी मजिस्ट्रे्ट को सौंपकर न्यायिक जांच की मांग की।
प्रदेश में डबल इंजन की सरकार फेल : मुकेश
अनपशहर। सपा कार्यकर्ताओं ने शिकारपुर के पूर्व विधायक मुकेश शर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। मुकेश शर्मा ने कहा कि किसानों के प्रदर्शन और हंगामा के बाद भी सरकार किसानों पर तीन काले कृषि कानून थोपने का प्रयास कर रही है। सरकार ने कोरोना के दौर में मरीजों की सेवा के नाम पर जमकर भ्रष्टाचार किया है, इसकी जांच की जाए, दलित व अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार को बंद किया जाए। कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार पूरी तरह से फेल है। पूर्व विधायक चौधरी होशियार सिंह, पूर्व विधायक मुकेश शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा शेख रईस अहमद, राशिद गाजी, मोहित लोधी, कुसुम शर्मा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
पैदल मार्च निकालकर ज्ञापन सौंपा
डिबाई। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, जिला पंचायत अध्यक्ष ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव में लोकतंत्र की हत्या, गुंडागर्दी, महंगाई, बिगड़ती कानून व्यवस्था का आरोप लगाकर सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। हरीश लोधी व सपा सरकार में राज्य मंत्री रहे राजीव लोधी के नेतृत्व में कार्यकर्त्ताओं ने नगर में पैदल मार्च निकाला। भीमपुर दौराहे से पैदल तहसील पहुंचकर इस संबंध में मांगों का ज्ञापन एसडीएम मोनिका सिंह को सौंपा। इस अवसर पर ओम प्रकाश लोधी, सुरेंद्र सिंह लोधी, टीटू प्रधान, बंटी बघेल, नगर अध्यक्ष राव मुजाहिद अली, विमल शर्मा मौजूद रहे।
खुर्जा में सरकार के खिलाफ हल्लाबोल
खुर्जा। पंचायत चुनावों में गुंडागर्दी और लोकतंत्र की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए सपाईयों ने बृहस्पतिवार को धरना प्रदर्शन करते हुए सरकार का विरोध किया। सपा नेता भानु प्रताप सिंह ने कहा कि किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। किसानों को फसलों का उचित मूल्य और एमएसपी की गारंटी दी जाए। तहसील पर हंगामा करते हुए ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। मौके पर अनिल सक्सेना, नरेंद्र कुमार, महेंद्र सिंह भाटी, मूलचंद, राजू, शेर मोहम्मद, आसिफ जमाली, आसिफ कुरैशी, सुफियान मौजूद रहे।
भाजपा सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी
स्याना। तहसील मुख्यालय पर सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान राज्यपाल को प्रेषित एक ज्ञापन एसडीएम सुभाष सिंह को सौंपा। सपा नेताओं ने सरकार को पूरी तरह से विफल बताया। मौके पर पूर्व मंत्री राकेश त्यागी, हरिश्चंद प्रजापति, राजकुमार भुर्जी, ब्रहम कुमार मलिक, शफीक चौधरी, मुस्तेहसन कुरैशी ताहिर अली सैफी, फईम खां, रामबाबू जाटव, शिवओम बाल्मीकि, अजय लोधी आदि मौजूद रहे।
शिकारपुर में जुलूस निकाल कर किया प्रदर्शन
शिकारपुर। बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता तहसील के पास मेरठ बदायूं हाईवे के किनारे एकत्र हुए और एक जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए तहसील परिसर पहुंचे। पूर्व जिलाध्यक्ष अमजद गुड्डू ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख चुनाव में धांधली कर अपनी हिटलरशाही को परिचय दिया है। प्रदेश में भाजपा का गुंडाराज चरम पर है। विधानसभा प्रभारी राकेश हलपुरा ने कहा भाजपा सरकार में किसान, मजदूर और व्यापारी तीनों दुखी है। महंगाई चरम पर है। मौके पर विधानसभा अध्यक्ष अमर सिंह बघेल, नगर अध्यक्ष आस मोहम्मद गाजी, सगीर अहमद, नीरज शर्मा, अवनीश चौहान मौजूद रहे।