{"_id":"60f083bc8ebc3e3e98541b69","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd2223339104","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग युवक की हत्या कर खेत मे फेंका शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांग युवक की हत्या कर खेत मे फेंका शव
विज्ञापन
दिव्यांग युवक की हत्या कर खेत में फेंका शव
बुलंदशहर। कोतवाली देहात के गांव कुड़वल बनारस में एक दिव्यांग युवक की हत्या कर उसके शव को जलाने की कोशिश की गई। खोजबीन के दौरान युवक का अधजला शव एक खेत से बरामद हो सका।
कुड़वल बनारस निवासी संजय (35) पुत्र बुद्धपाल मानसिक रूप से दिव्यांग और अविवाहित थे। गत 13 जुलाई को संजय संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। परिजन उन्हें संभावित स्थानों पर तलाश करते रहे, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। अगले दिन संजय का शव एक खेत में अधजली हालत में मिला। इसका पता चलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर देहात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आसपास स्थान की जांच-पड़ताल की, लेकिन कोई ऐसा सबूत नहीं मिल सका, जिससे हत्यारों के बारे में सुराग मिल सके। परिजनों ने भी पूछताछ में किसी से कोई रंजिश होने से इनकार किया है। मृतक के भाई लख्मी चंद ने तहरीर देकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या कर शव को जलाने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सीओ सिटी संग्राम सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच में अहम सुराग मिले हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।