{"_id":"60eb38d78ebc3ec25207cf15","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd222084675","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हाट्सएप पर अश्लील वीडियो कॉल के जरिये हनीट्रैप में फंसाने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्हाट्सएप पर अश्लील वीडियो कॉल के जरिये हनीट्रैप में फंसाने की कोशिश
विज्ञापन

बुलंदशहर। पहले फेसबुक पर दोस्ती और फिर व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल कर अश्लील वीडियो बनाया और अब हनीट्रैप में फंसाकर रुपये ऐंठने की कोशिश। ब्लैकमेलर युवती से परेशान एक युवक ने एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
सोशल मीडिया पर अंजान लोगों से दोस्ती करना भारी पड़ सकता है। नगर क्षेत्र के एक युवक को फेसबुक पर तीन दिन पहले एक युवती की फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। युवक ने फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली, जिसके बाद युवती और उसकी बातचीत होने लगी। पीड़ित युवक के अनुसार बीते दिन युवती ने उसका व्हाट्सएप नंबर मांगा। व्हाट्सएप नंबर पर युवती ने वीडियो कॉल की और उसे बातचीत में फंसाकर कपड़े उतारने के लिए कह दिया। युवती ने उसकी अश्लील वीडियो क्लीपिंग बना ली। इसके बाद युवती द्वारा उसे अलग-अलग नंबरों से कॉल कर 20 हजार रुपये की मांग की जा रही है। पीड़ित युवक ने एसएसपी से मामले में रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने जांच कराकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।