{"_id":"60eb37708ebc3e029e2c3fd9","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd2220837106","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर से पूजा कर लौट रहे युवक से मारपीट कर लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर से पूजा कर लौट रहे युवक से मारपीट कर लूटपाट
विज्ञापन
मंदिर से लौट रहे युवक से मारपीट कर लूटपाट
औरंगाबाद। औरंगाबाद थाना क्षेत्र के मूढ़ी बकापुर रजवाहे के पास शनिवार की देर रात मंदिर से पूजा कर लौट रहे युवक से बाइक सवार तीन बदमाशों ने मारपीट करते हुए नगदी और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने बदमाशों के खिलाफ लखावटी चौकी पर तहरीर दी है।
गांव मूढ़ी बकापुर निवासी गंगासरण सैनी का पुत्र योगेंद्र उर्फ भूरा स्याना कोतवाली क्षेत्र के गांव बरौली वासुदेवपुर स्थित शनिदेव मंदिर से पूजा अर्चना करके पैदल ही घर लौट रहा था। गांव के रजवाहे के समीप पीछे से एक बाइक पर सवार होकर आए तीन नकाबपोश बदमाशों ने योगेंद्र को रोक लिया और उसकी जेब में रखी करीब चौदह सौ रुपये की नगदी ओर मोबाइल छीन ली। योगेंद्र ने लूटपाट का विरोध किया तो बदमाशों ने उसकी पिटाई कर दी। पीड़ित ने गांव पहुंचकर सोर मचा दिया। 50-60 ग्रामीणों ने बदमाशों की घेराबंदी कर दी। बदमाश अंधेरे का लाभ उठाते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने 112 नंबर पर पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर लखावटी चौकी इंचार्ज दो गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे ओर पीड़ित से घटना की जानकारी ली। इंस्पेक्टर औरंगाबाद योगेंद्र मलिक ने बताया कि चौकी इंचार्ज से घटना की जानकारी ली जा रही है।