फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

दूध की उधारी रकम मांगने पर महिला से छेड़छाड़, मारपीट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
तगादा करने पर महिला से छेड़छाड़
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित आवास-विकास प्रथम कॉलोनी में कुछ लोगों ने दूध के रुपये मांगने पर एक महिला के साथ मारपीट और छेड़छाड़ की। मारपीट में महिला के कुंडल भी कहीं गिर गए। नगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नगर कोतवाली में आवास-विकास प्रथम कालोनी निवासी पीड़िता महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसका दूध बेचने का व्यापार है। कॉलोनी के कुछ लोगों पर उसके दूध के 14,400 रुपये बकाया चल रहे हैं। बीते दिनों उसके द्वारा आरोपियों से रुपये मांगे गए, जिस पर आरोपियों ने उससे मारपीट करते हुए गाली-गलौज और छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपियों ने उससे अभद्रता करते हुए धमकी दी। मारपीट के दौरान ही उसके कानों से कुंडल भी कहीं गिर गए। नगर पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी अशोक अग्रवाल, पवन निवासी आवास-विकास प्रथम और प्रमोद सिंघल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। नगर कोतवाली प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले में जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed