फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

व्यपारी नेता के घर हुई चोरी से व्यपारियों में रोष, प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
चोरी की घटना से नाराज व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली के पॉश इलाके लक्ष्मी नगर में चौकी से चंद कदम की दूरी पर ही चोरों ने व्यापारी नेता के घर में बुधवार शाम लाखों रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दे डाला। इसके विरोध में बृहस्पतिवार को व्यापारियों ने एसएसपी ऑफिस पर प्रदर्शन कर जल्द से जल्द घटना के खुलासे की मांग की है। संगठन के पदाधिकारियों ने एसएसपी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा है। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि इलाके की सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द से जल्द वारदात का राजफाश कर दिया जाएगा।
अखिल भारतीय व्यापारी सुरक्षा फोरम के प्रदेश महामंत्री अनिल देशभक्त नगर कोतवाली क्षेत्र के पॉश इलाके लक्ष्मी नगर में अपने परिवार के साथ रहते हैं। बुधवार देर शाम उनके बंद मकान के ताले तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये की चोरी की वारदात की। सुबह संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकत्रित होकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने मामले का जल्द खुलासा करने की मांग की। साथ ही पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। व्यापारियों का आरोप है कि चौकी से चंद कदम की दूरी पर चोरी की वारदात को अंजाम देना चोरों के साहस को दर्शा रहा है। जबकि, पुलिस कुछ नहीं कर पा रही है। साथ ही व्यापारियों ने व्यापारी सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े किए और व्यापारियों की सुरक्षा के संबंध में पुलिस द्वारा ठोस कदम उठाने की मांग की है जिस पर एसएसपी ने व्यापारियों को जल्द खुलासे व भविष्य में सुरक्षा का आश्वासन भी दिया है।
विज्ञापन

देर रात रिपोर्ट दर्ज, 24 घंटे बाद भी हाथ खाली
वारदात के बाद देर रात अनिल देशभक्त ने तहरीर देकर बताया की शाम करीब 6 बजे उनका छोटा पुत्र सुयश देशभक्त घर से दुकान पर चला गया था। इस दौरान घर का ताला लगा हुआ था। जब परिजन घर पहुंचे तो घर के सभी ताले टूटे हुए थे और घर के अंदर रखे करीब 7 से 8 लाख रुपये की नकदी करीब 12 तोला सोने के आभूषण, जिसमें चार सोने की चेन 5 सोने की अंगूठी झुमकी कुंडल आदि थे। इसके अलावा करीब सवा किलो चांदी के आभूषण भी चोर अपने साथ चोरी कर ले गए हैं। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की और मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल भी की थी। वारदात को 24 घंटे से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन पुलिस अभी तक वारदात का खुलासा तो दूर चोरों की शिनाख्त भी नहीं कर सकी है। हालांकि पुलिस जल्द ही वारदात का राजफाश करने की बात कह रही है
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
दो महीने में 58 चोरी
जनपद में बीते करीब दो माह में सर्वाधिक 58 वारदातें चोरों ने बंद पड़े मकानों, दुकानों मंदिरों व लोगों के प्रतिष्ठानों पर अंजाम दीं। जहां से लाखों रुपए कीमत के जेवरात व नकदी चोरी किए गए। इसके अलावा चोरों ने विभिन्न क्षेत्रों से करीब 29 दो पहिया, चार पहिया व अन्य वाहन चोरी किए। इसके अलावा चोरों ने 11 पशु चोरी की वारदातों को भी अंजाम दिया। हालांकि, इस दौरान पुलिस ने तीन पशु चोरी, दो वाहन चोरी और 18 अन्य स्थानों पर हुई चोरी की वारदातों का खुलासा कर दिया है। लेकिन, अन्य वारदातें अभी भी खुलासे के इंतजार में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed