फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

गेहूं खरीद में जिले का मंडल में प्रथम और प्रदेश में सातवां स्थान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
गेहूं खरीद में जिला मंडल में प्रथम और प्रदेश में सातवें स्थान पर
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में हुई गेहूं खरीद ने सभी रिकॉर्ड तोड़े हैं। खरीद के मामले में बुलंदशहर मंडल में प्रथम तो प्रदेश में सातवें स्थान पर आया है। पिछले वर्ष के सापेक्ष 64.49 प्रतिशत से अधिक गेहूं इस बार खरीदा गया है। जिले में एक लाख 53 हजार 443.30 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया है। गेहूं को एफसीआई के गोदामों में भरवाया जा रहा है। पिछले वर्ष के लक्ष्य से अधिक गेहूं खरीद होने से अफसर भी गदगद हैं। कई गोदाम तो गेहूं से फुल हो चुके हैं।
शासन के आदेश पर जिले में एक अप्रैल से गेहूं खरीद शुरू होकर 15 जून तक चली थी, लेकिन क्रय केंद्रों पर किसानों की भीड़ अत्यधिक होने के कारण खाद्य एवं रसद विभाग ने खरीद को 22 जून तक कर दिया था। इसके बाद अब केंद्रों पर खरीद पूरी तरह से बंद हो चुकी है। गेहूं खरीद ने इस बार जिले में सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पिछले वर्ष 2020-21 में 103 क्रय केंद्रों पर 92,159.17 एमटी खरीद हुई तो इस बार यह खरीद 64.49 फीसदी बढ़ी है। गेहूं खरीद करने में जिला प्रदेश में सातवें स्थान पर है तो किसानों से सर्वाधिक खरीद करने में दूसरे स्थान पर है। डिप्टी एआरएमओ ने बताया कि पिछले वर्ष 26,698 किसानों से गेहूं खरीदा गया था तो इस बार 45,207 किसानों से एजेंसियों ने गेहूं खरीदा है। जिला प्रदेश में सातवें और दूसरे स्थान पर है। जिले में यह रिकॉर्ड तोड़ 1,533443.30 मीट्रिक टन गेहूं 22 जून तक खरीदा गया है। क्रय केंद्रों पर जो खुले में गेहूं रखा था उसे अब गोदामों में भरवाया जा रहा है। इसके लिए सभी क्रय केंद्र प्रभारियों को दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। यदि कहीं खुले में गेहूं रखा मिला तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी जेया-ए-करीम ने बताया कि गेहूं खरीद अब बंद हो चुकी है। इस बार गेहूं खरीद में जिला मंडल में प्रथम तो प्रदेश में सातवें स्थान पर है। जिले में रिकॉर्ड तोड़ डेढ़ लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूं खरीद हुई है। खरीद अब पूरी तरह से बंद हो चुकी है। किसानों का भुगतान कराया जा रहा है। किसानों से खरीद के मामले में भी जिला दूसरे स्थान पर है।
विज्ञापन

गेहूं खरीद में मंडल के जिलों की स्थिति
जनपद कुल खरीदा गया गेहूं
1. बुलंदशहर 1,533443.30 मीट्रिक टन
2. मेरठ 43,700.11 एमटी
3. हापुड़ 34,091. 32 एमटी
4. गौतमबुद्धनगर 32,682.14 एमटी
5. बागपत 15,475.22 एमटी
6. गाजियाबाद 15,098.55 एमटी
जनपद में गत वर्षों में खरीदे गए गेहूं की स्थिति
वर्ष कुल गेहूं की हुई खरीद
2014-15 24827 एमटी
2015-16 79567 एमटी
2016-17 24312 एमटी
2017-18 87152 एमटी
2019-20 76740 एमटी
2020-21 92159 एमटी
किसानों का करीब 32 करोड़ रुपये चल रहा बकाया
किसानों से गेहूं खरीद तो बंपर हुई है, लेकिन अभी 3247.72 लाख रुपये किसानों का एजेंसियों पर बकाया चल रहा है। अधिकारियों का कहना है कि किसानों का शेष भुगतान जल्द करा दिया जाएगा। इसके लिए सभी गेहूं खरीद एजेंसियों के अधिकारियाें से लगातार संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed