फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

घटतौली: एक बीघा में चार किलो गेहूं का नुकसान झेल रहे किसान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
घटतौली : हर बोरी पर किसान को 9 से 27 रुपये तक का नुकसान
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद के क्रय केंद्रों पर घटतौली की शिकायत आम हो गई हैं। क्रय केंद्र पर किसानाें से 50 किलो 150 ग्राम प्रति बोरी गेहूं तौल किए जाने का प्रावधान है। बावजूद इसके किसान से प्रति बोरी 500 ग्राम से डेढ़ किलो तक गेहूं अधिक लिया जा रहा है। इससे नौ रुपये से 27 रुपये प्रति बोरी का नुकसान किसान को भुगतना पड़ रहा है। मानक से अधिक गेहूं तौलने के जनपद में दो मामले मिलने पर एफआईआर दर्ज हो चुकी है। लेकिन क्रय केंद्रों पर घटतौली के मामले कम नहीं हो रहे हैं। निरीक्षण के नाम पर अधिकारी खानापूर्ति कर रहे हैं।
ऐसे की जा रही मनमानी
किसान एक बीघा में करीब 10 मन यानी चार क्विंटल गेहूं की उपज लेता है। क्रय केंद्र पर चार क्विंटल गेहूं आठ बोरों में तोला जाता है। यदि हम मान लें कि एक बोरी में 500 ग्राम गेहूं भी अधिक तौला जा रहा है तो इस तरह से किसान को एक बीघा मेें चार किलो गेहूं का नुकसान होता है। किसानों का कहना है कि क्रय केंद्र पर गेहूं तौल के समय मनमानी की जाती है। यदि कोई इसका विरोध करता है तो उसका गेहूं तौलने से मना कर दिया जाता है। मन मानकर किसान को गेहूं तौलाना पड़ता है।
विज्ञापन

छतारी क्रय केंद्र पर मिली घटतौली, केंद्र सहायक गिरफ्तार
छतारी। कस्बा स्थित क्रय केन्द्र पर औचक निरीक्षण करने पहुंचे जिला अधिकारी को किसी बोरे में एक किलो तो किसी बोरे में डेढ़ किला गेहूं ज्यादा मिला। क्रय केन्द्र पर घटतौली देख कर डीएम भड़क गए और उन्होंने क्रय केंद्र पर मौजूद सहायक को पुलिस से गिरफ्तार करा दिया। डीएम ने पहासू क्षेत्र के गांव बनैल स्थित क्रय का केन्द्र का भी निरीक्षण किया, वहां स्थिति ठीक मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed