फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

लॉकडाउन के डर से गांव लौट रहे चार मजदूरों की हादसे में मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
रोते बिलखते परिजनप्त3ष्ठ; - फोटो : BULANDSHAHR
लॉकडाउन के डर से गांव लौट रहे चार मजदूरों की हादसे में मौत
विज्ञापन

अनूपशहर। बुलंदशहर राजमार्ग पर गांव दुगरऊ के निकट मंगलवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे गन्ने से लदे एक ट्रक व वैन के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में वैन सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, हादसे के बाद गांव करनपुर निवासी तीन मृतकों के पड़ोसी की सीएचसी में मृतकों को देखकर सदमे से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं। वैन सवार चारों लोग हरियाणा में मजदूरी करते थे, जहां से वापस गांव लौट रहे थे।
थाना क्षेत्र के गांव करनपुर कलां निवासी जगरूप (27) पुत्र सीताराम, गनपत (40) पुत्र घनश्याम, विजय (27) पुत्र मोतीराम, सूरज (26) पुत्र होराम, सागर पुत्र सुनील, मिलकेश, सूरज व नरौरा निवासी दानिश (22) हरियाणा के जींद शहर में रहकर मेहनत मजदूरी करते थे। बताया गया कि मंगलवार को ये सभी लोग लॉकडाउन के डर से अपने गांव लौट रहे थे। गांव आने के लिए इन्होंने जींद से एक वैन किराए पर ली थी। बताया गया कि जब सभी लोग गांव दुगरऊ थाना अनूपशहर के निकट पहुंचे तो गन्ने से लदे अनियंत्रित ट्रक ने वैन में टक्कर मार दी, जिससे वैन के परखच्चे उड़ गए। साथ ही हादसे में वैन सवार जगरूप, विजय व गनपत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दानिश, सूरज, सागर व मिलकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही स्थानीय लोगों व राहगीरों की मदद से लोगों को वैन से बाहर निकाल घायलों को सीएचसी पहुंचाया। सीएचसी से गंभीर रूप से घायल दानिश, सूरज, सागर और मिलकेश को प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। घायल दानिश पुत्र फखरूद्दीन निवासी नरौरा की भी उपचार के दौरान देर रात मौत हो गई। वहीं, दूसरी ओर बुधवार सुबह हादसे की जानकारी मिलने पर अनूपशहर सीएचसी में पहुंचे करनपुर निवासी सत्यवान को अपने गांव निवासी तीन लोगों के शव देखकर गहरा सदमा पहुंचा और वहीं सदमे से सत्यवान की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों व छोटे छोटे बच्चों का रोते रोते बुरा हाल है। हादसे के बाद ट्रक चालक व परिचालक मौके पर ट्रक छोड़ कर भाग निकले।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने किया हंगामा, अफसरों ने दिया आश्वासन
हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। ट्रक चालक व परिचालक के खिलाफ कार्रवाई करने तथा पीड़ित परिजनों को मदद दिए जाने की मांग की। मौके पर सीओ रमेशचंद त्रिपाठी व प्रभारी निरीक्षक रामसेन सिंह समेत जहांगीराबाद व अहार थाने की फोर्स भी मौके पर पहुंची। एसडीएम पदमसिंह ने आक्रोशित ग्रामीणों व परिजनों को समझाकर शांत किया तथा मुख्यमंत्री सहायता कोष से पांच-पांच लाख रुपये की मदद दिलवाने का आश्वासन दिया। साथ ही पुलिस ने गन्ने से लदे ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अनूपशहर रमेश चंद त्रिपाठी ने बताया कि हादसे में चार लोगों की मौत हुई है, आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है, शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए हैं। शासन स्तर से मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed