{"_id":"602c18d88ebc3ee94d3c9df2","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd213872584","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोगुना टोल टैक्स को लेकर हुई नोकझोंक, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोगुना टोल टैक्स को लेकर हुई नोकझोंक, लगा जाम
विज्ञापन
दोगुना टोल वसूली पर हुई नोकझोंक, लगा लंबा जाम
सिकंदराबाद। टोल प्लाजा पर सोमवार आधी रात के बाद से पूर्ण रूप से फास्टैग व्यवस्था लागू होने के बाद पहला दिन टोल कर्मियों और वाहन चालकों के लिए काफी मुश्किल रहा। कैश में दोगुना टोल टैक्स देने को लेकर बिना फास्टैग लगे वाहन चालकों की दिनभर टोल कर्मियों के साथ नोकझोंक होती रही। जिसके चलते टोल पर दिनभर जाम के हालात बने रहे। टोल पर सुचारु व्यवस्था बनाने के लिए एनएचएआई के अफसर और टोल मैनेजर मौजूद रहे। पुलिस भी मौके पर तैनात रही।
टोल रिकॉर्ड के अनुसार लुहारली टोल प्लाजा से प्रतिदिन 25 से 30 हजार वाहन गुजरते हैं। टोल प्लाजा के मैनेजर अमरेंद्र कुमार झा ने बताया कि टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों में अभी भी 20 प्रतिशत से अधिक वाहनों पर फास्टैग नहीं लगा हुआ है। बिना फास्टैग लगे वाहनों से दोगुना शुल्क वसूला गया। कुछ वाहन चालको ने दोगुना शुल्क देने में आनाकानी की तो उन्हें समझाया गया।
---
गुलावठी टोल पर भी रहा हंगामा, 4.5 लाख वसूला गया टोल
बुलंदशहर। टोल प्लाजा पर मंगलवार से फास्टैग अनिवार्य होने के बाद एनएच हाईवे 334 गुलावठी-हापुड़ मार्ग स्थित ग्राम कुराना टोल प्लाजा पर मंगलवार को पूरे दिन हंगामे की स्थिति रही। अधिकांश वाहनों पर फास्टैग नहीं था, जिसके कारण उन वाहनों से दोगुना टोल वसूला गया। दिनभर में करीब 4.5 लाख रुपये टोल वसूला गया है। दोगुना टोल वसूलने के कारण पूरे दिन वाहन चालकों व टोलकर्मियों में नोकझोंक होती रही। कई बार नोकझोंक के कारण टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। वहीं, वाहन चालकों मोहम्मद सरफराज, रविंद्र कुमार, राजकुमार सिंह आदि ने बताया कि उन्हें हापुड़ जाना था, लेकिन, उनसे भी दोगुना टोल वसूला गया। ग्राम कुराना स्थित टोल प्लाजा प्रबंधक एमडी अर्शी ने बताया कि टोल प्लाजा पर बिना फास्टैग वाले वाहनों से दोगुना टोल वसूला गया। कुछ लोगों से नोकझोंक भी हुई, लेकिन वाहन चालकों को समझाया गया कि वह अपने वाहनों में फास्टैग लगवाएं। टोल प्लाजा पर इससे पूर्व दो लाख से लेकर ढाई लाख तक टोल वसूली होती रही है, लेकिन, मंगलवार को करीब चार से साढ़े चार लाख रुपये तक की वसूली शाम तक की गई है।