फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

महिला के उत्पीड़न से परेशान होकर युवक ने दे दी जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jan 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
महिला के उत्पीड़न से परेशान होकर युवक ने दे दी जान
विज्ञापन

औरंगाबाद। नगर क्षेत्र के मोहल्ला शिव नगर निवासी एक युवक ने रविवार देर रात एक महिला की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली। उसका शव नलकूप पर फं दे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले में महिला समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

नगर के मोहल्ला सैनी नगर निवासी स्व. पूरन सिंह का पुत्र सुरेंद्र सैनी खेतीबाड़ी कर परिवार का पालन पोषण करता था। रविवार देर रात उसका शव नलकूप के पास पेड़ पर फंदे पर लटका मिला। मामले की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर इंस्पेक्टर औरंगाबाद पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने युवक के शव को नीचे उतार कर जांच पड़ताल की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मृतक के परिजनों का आरोप है कि मोहल्ला जंगली पीर निवासी एक महिला अपने रिश्तेदारों के साथ घर पर आई और धन वसूलने के लिए उल्टे सीधे आरोप लगाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही थी। महिला को काफी समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन आरोपी महिला अपनी मांगों पर डटी रही। सामाजिक प्रतिष्ठा खोने के कारण मानसिक दबाव में आकर सुरेंद्र ने आत्महत्या की है। मृतक के भाई संजय सैनी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी छाया, राजे, राजेंद्र, सुधा, रिछपाल, के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस ने आरोपी महिला छाया और राजे को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि, अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी महिला छाया और राजे को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। जल्द ही अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी। - अरुणा राय इंस्पेक्टर औरंगाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed