{"_id":"5e27428d8ebc3e4b6475e1fe","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd1926667137","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीजी-2 के साथ जेई ने की मारपीट, दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीजी-2 के साथ जेई ने की मारपीट, दी तहरीर
विज्ञापन
बिजलीघर में मारपीट, जेई के खिलाफ दी तहरीर
बुलंदशहर। यमुनापुरम बिजलीघर में तैनात एक टीजी-2 ने जेई पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। साथ ही टीजी-2 का अरोप है कि जेई एक बिल को कम करने का दबाव बना रहा था । मामले में टीजी-2 ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए नगर कोतवाली में तहरीर दी है।
प्रदीप कुमार निवासी मोहल्ला भीमनगर खेड़ा यमुनापुरम बिजलीघर तृतीय में बतौर टेक्नीशियन ग्रेड-2 के पद पर तैनात है। सोमवार को नगर कोतवाली में तहरीर देते हुए प्रदीप ने बताया कि वह रोजाना की तरह कार्यालय में विभागीय कार्य कर रहा था। करीब 2.20 बजे टेस्ट डिवीजन में तैनात जेई कार्यालय में कमलेश शर्मा का बिल लेकर पहुंचे और बिल को गलत तरीके से दर्ज करने का दबाव बनाने लगे। आरोप है कि टीजी-2 के मना करने पर जेई ने इधर-उधर कागजात फेंकने शुरू कर दिये। साथ ही टीजी-2 के साथ मारपीट शुरू कर दी। उपस्थित कर्मचारियों ने उसे बचाते हुए मामला शांत कराया। प्रदीप कुमार ने बताया कि जेई द्वारा कार्यालय से जाते समय भुगत लेने की धमकी दी है। पीड़ित टीजी-2 ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस ने बताया कि मामले में तरीर मिली है, जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
-----------
उपभोक्ता दो महीने से बिल न बनने के कारण परेशान था। उपभोक्ता ने प्रदीप कुमार से फोन पर बात कराई। जिसके बाद फोन पर उसने गलत बात की और इस पर मुझे गुस्सा आ गया। आफिस पहुंचने के बाद इसी बात पर गर्मागर्मी हुई थी और कोई मामला नहीं है। हाथापाई और मारपीट का आरोप बेबुनियाद है। - राजकुमार, अवर अभियंता
विज्ञापन
----------
जेई और टीजी-2 दोनों में आपस में हाथापाई हो गई थी। कंप्यूटर ऑपरेटर ने बताया कि जेई ने थप्पड़ मार दिया था। एक बिल बनाने को लेकर यह पूरा मामला हुआ है।
विशाल चौधरी, एसडीओ यमुनापुरम