{"_id":"5e2601e58ebc3e4b36326195","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd1926455171","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 को मकर राशि में प्रवेश करेंगे शनिदेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 को मकर राशि में प्रवेश करेंगे शनिदेव
विज्ञापन
24 को मकर राशि में प्रवेश करेंगे शनिदेव
बुलंदशहर। ग्रहों में 24 जनवरी से बड़ा बदलाव होने जा रहा है। मकर राशि में 30 वर्ष बाद सूर्य पुत्र शनिदेव प्रवेश करेंगे। शनिदेव का यह राशि परिवर्तन राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक स्थितियों पर भी प्रभाव डालेगा। इससे बड़ा उलटफेर भी देखने को मिल सकता है।
ज्योतिषाचार्य के अनुसार शनि के राशि परिवर्तन को बड़ी घटना माना जाता है। 24 जनवरी से शनिदेव के मकर राशि में गोचर से मेष, कर्क, तुला और मकर राशि के लिए राजयोग का निर्माण करने की संभावना बन रही है। औरंगाबाद निवासी पंडित करुणानिधि भारद्वाज ने बताया कि शनिदेव 24 जनवरी को धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। उसके बाद वह मकर राशि में 29 दिसंबर तक वक्री रहेंगे। मकर चर राशि और पृथ्वी तत्व की राशि है। मकर और कुंभ राशि के स्वामी शनि देवता ही हैं। शनि मेष में नीच के और तुला में उच्च के होते हैं। शनि वर्ष 2020 में अपने पिता सूर्य के नक्षत्र उत्तराषाढ़ में रहेंगे।
ये उपाय करें, मिलेगी राहत
- शनि मंदिर में दीपक जलाएं।
- शनिदेव के मंत्र का जाप करें।
- बजरंग बाण और सुंदरकांड का पाठ करें और जरूरतमंदों की मदद करें।
ढैया और साढ़ेसाती इन राशियों से होगी समाप्त
शनि के मकर राशि में प्रवेश करने से तीन राशियों का शनि दोष खत्म होगा। साथ ही इन तीन राशियों पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। वृश्चिक राशि की साढ़ेसाती समाप्त होगी। कन्या और वृष राशि से शनि की ढैय्या उतर जाएगी। कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती के अलावा तुला और मिथुन राशि पर शनि की ढैय्या शुरू होगी। धनु और मकर राशि पर शनि की साढ़ेसाती और मिथुन और तुला पर शनि की ढैय्या रहेगी। साढ़ेसाती चढ़ने से शुरू के पांच वर्षों में लाभ की स्थिति भी बनती है।