फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

तंग गलियों के चलते हादसा स्थल तक नहीं पहुंच पाएगी गाड़ी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
दिल्ली में भीषण आग में जिस प्रकार भारी जनहानि हुई है उससे सरकार को सबक लेना चाहिए। देश के अलग-अलग हिस्सों में आज भी कई ऐसे स्थान हैं जहां आग जैसी अप्रिय घटना होने पर कोई सहायता नहीं पहुंच पाती। नलकूप व टंकी आदि से आग बुझाने के प्रयास किए जाते हैं। बुगरासी कस्बे का बाजार पूरी तरह से संकरा होने के साथ मोड़ होने के कारण कस्बे में कोई बड़ी गाड़ी निकल ही नहीं पाती।
विज्ञापन


यूं तो देश में कई बार आग के भीषण हादसे हुए हैं लेकिन सरकार ने कभी कोई सबक नहीं लिया। कस्बा क्षेत्र की बात करें तो आए दिन किसानों की फसलों में विद्युत तारों के टूटने के कारण अक्सर आग लगती रहती है। कई बार गर्मियों में गांवों में गरीबों के छप्पर में आग लगने से किसानों के पशु भी जलकर मर चुके हैं। आग बुझाने के नाम पर केवल ग्रामीण अपने स्तर पर ही एक-दूसरे की सहायता कर पाते हैं।
विज्ञापन


बुगरासी से बुलंदशहर की दूरी 45 किलोमीटर है और जब तक दमकल की गाड़ी घटना स्थल पर पहुंचेगी तब तक सब कुछ राख हो चुका होता है। कस्बे की बात करें तो सभी मुख्य बाजार संकरे रास्ते वाले हैं। इनमें भी मोड़ इतने हैं कि कोई भी बड़ी गाड़ी बाजार में जा ही नहीं पाती। यदि व्यापारियों का सामान भी आता है तो मजबूरन तांगा या छोटा हाथी आदि से मंगाना पड़ता है। अप्रिय घटना होने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने की बात तो दूर दो तांगे आपस में भी बच नहीं पाते। इसके लिए स्थानीय प्रशासन व राज्य को सरकार को हादसों से सबक लेते हुए सकारात्मक कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed