{"_id":"5df3e29c8ebc3e87f2539153","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd190210924","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से जनपदभर में छाया अंधेरा, 900 गांव की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से जनपदभर में छाया अंधेरा, 900 गांव की बिजली गुल
विज्ञापन
बारिश से जिले में छाया अंधेरा, 900 गांवों की बिजली गुल
बुलंदशहर। तेज बारिश और आंधी के चलते जनपद भर में अंधेरा छाया रहा। करीब 900 गांव और आधे शहर की बिजली रातभर गुल रही। रात आठ बजे ठप हुई बिजली शुक्रवार दोपहर तक बहाल नहीं हो पाई। जिसको लेकर लोगों में पावर कॉरपोरेशन के खिलाफ आक्रोश बना रहा।
बृहस्पतिवार रात तेज बारिश के साथ आई आंधी आफत बनकर आई। तेज आंधी आने के साथ ही जनपद भर की बिजली गुल हो गई। चारों तरफ अंधेरा ही अंधेरा नजर आ रहा था। पावर कारपोरेशन के सारे दावों की हवा आंधी और बारिश ने निकाल दी। बता दें कि पावर कारपोरेशन ने दावा किया था कि कितनी भी तेज बारिश आ जाए, लेकिन बिजली की व्यवस्था नहीं चरमराएगी। तेज आंधी और बारिश के चलते जनपद भर के आधे शहर समेत करीब 900 गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। जिसमें नगर में साठा, मामन रोड, ऊपरकोट, अनूपशहर अड्डा, स्याना अड्डा, शिकारपुर रोड, बाइपास रोड, आवास विकास प्रथम टीचर्स कालोनी समेत आधे शहर की आपूर्ति रात भर गुल रही। वहीं, आहार क्षेत्र के करीब 80 गांवों की, ककोड़ के भी दर्जनों गांवों की, औरंगाबाद के करीब सौं से अधिक गांवों की आपूर्ति बृहस्पतिवार से शुक्रवार की देर शाम तक गुल रही। जिसमें चरौरा मुस्तफाबाद, सेगा जगतपुर, इलना, जाड़ौल, अगौता, सैदपुर, लखावटी आदि गांवों में बिजली गुल रही। औरंगाबाद टाउन की सप्लाई जरूर बहाल है। वहीं, शिकारपुर के दर्जनो गांव, स्याना, अनूपशहर, जहांगीराबाद, डिबाई के कई गांवों में बृहस्पतिवार से बिजली गई हुई है जो शुक्रवार की देर शाम तक बहाल नहीं हो पाई। इसको लेकर ग्रामीणों व नगर वासियों में आक्रोश बना हुआ है। अनूपशहर अड्डा रोड निवासी रविंद्र ने बताया कि एक तो पहले से ही बिजली की आंख मिचौली बनी रहती है, लेकिन बृहस्पतिवार की शाम आठ बजे से शुक्रवार की दोपहर तक बिजली पूरी तरह से गुल रही। वहीं, बिजली अधिकारियों का कहना है कि आंधी की वजह से कई स्थानों पर पेड़ बिजली के तारों पर गिर गए थे। जिसकी वजह से आपूर्ति बाधित हुई थी। जैसे ही बारिश रूकती थी तो जेई व कर्मचारी पेट्रोलिंग करते थे और फाल्ट को तलाश कर लिया। लेकिन बारिश रूकने पर ही काम किया जा सकता है।
-----
तारों पर टूटकर गिरे पेड़, पानी की हुई किल्लत
नगर के मामन रोड स्थित गांव नीमखेड़ा के पास बिजली के तारों पर आंधी के कारण पेड़ गिर गया। जिसके कारण भी नगर क्षेत्र की बिजली गुल रही थी। वहीं लाइट नहीं आने के चलते शुक्रवार सुबह ललोगों को पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
--------
रातभर कर्मचारियों और अवर अभियंताओं ने पेट्रोलिंग कर फाल्ट को तलाश किया था। कुछ फाल्ट दिन में मिले थे। बहुतों को ठीक कर दिया गया है और बाकि पर काम युद्धस्तर पर जारी है।
- आरपीएस तोमर, चीफ इंजीनियर