{"_id":"5dd193518ebc3e54f937c0c7","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd188535678","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवंश को आवारा कुत्तों ने बना लिया निवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवंश को आवारा कुत्तों ने बना लिया निवाला
विज्ञापन

बीबीनगर। रात में किसी अन्य गौशाला से लाकर छोड़े गए गौवंश को आवारा कुत्तों ने निवाला बना दिया। प्रात: खेती कार्य को जा रहे ग्रामीणों ने टैग लगे गौवंशों को मृत अवस्था में देख ग्राम प्रधान व नोडल अधिकारी को घटना की सूचना दी। ग्रामीणों ने दोनों मृत गौवंशों का अंतिम संस्कार कर दिया।
बीबीनगर क्षेत्र के गांव मंडौना जाफराबाद में आवारा गौवंशों के लिए बनवाई जाने वाली अस्थाई गौशाला रास्ते के विवादों में घिर कर रह गई जिससे गांव में अनेकों गौवंशों की पूर्व में भी मौत हो चुकी है। रविवार सुबह गांव के बड़े मोहल्ले में दो गौवंश मृत अवस्था में मिलने से ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने बताया कि गौवंशों को आवारा कुत्तों ने निवाला बनाया है जिससे उनकी मौत हुई है। ग्रामीणों ने दोनों मृत गौवंशों का अंतिम संस्कार कर दिया। ग्राम प्रधान अनिल कुमार ने बताया कि एक गाय के कान पर टैग लगा हुआ था जिससे उसके किसी अन्य गौशाला से लाकर छोड़ा जाना प्रतीत हो रहा है। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर गाय का एक निजि चिकित्सक से उपचार भी कराया था। बताया कि बीती रात कुत्तों के हमले में गाय व उसकी छोटी वछिया की मौत हो गई। नोडल अधिकारी महीपाल सिंह ने बताया कि गांव में गौशाला नही होने से गौवंशों की मौत हो रही है। एक गाय के टैग लगा होने की सूचना मिली है जिसकी जांच कराई जाएगी।