फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

अभी ड्रोन की निगरानी में ही रहेगा शहर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
कुछ दित तक ड्रोन की निगरानी में रहेगा शहर
विज्ञापन

बुलंदशहर। अयोध्या पर निर्णय आने के बाद भी जनपद में अभी कुछ दिन तक ड्रोन से निगाह रखने का आदेश जिला प्रशासन ने दिया है। रविवार को निकले बारावफात के जुलूस पर और मंगलवार को अनूपशहर में लगने वाले कार्तिक मेला पर भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ड्रोनसे निगरानी की जा रही है।

शनिवार को अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आना था। जिला प्रशासन और पुलिस की तरफ से सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। शासन के आदेश पर जिला प्रशासन ने सख्ती बरती। डीएम रविंद्र कुमार ने बताया कि अभी कई धार्मिक आयोजन होने है, इसलिए सुरक्षा व्यवस्था सुचारू करने के लिए सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में शांति कायम रखने में सहयोग करें। इसके लिए अभी कुछ दिन और जनपद के आसमान पर ड्रोन कैमरे से निगाह रखने का भी निर्देश जारी किया गया है। यह ड्रोन कैमरे सभी तहसीलों की निगरानी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed