फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़, विरोध पर पीटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, विरोध पर पीटा
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर रोड निवासी एक महिला के घर में घुसकर दबंगों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। साथ ही विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। पीड़िता ने नामजद आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल में जुट गई है।

नगर कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर रोड निवासी एक महिला ने तहरीर देकर बताया कि अलीगढ़ के थाना गांधी पार्क क्षेत्र के मोहल्ला कुंवर नगर निवासी एक व्यक्ति व उसके परिवार के सदस्य पीड़िता से रंजिश मानते हैं। पीड़िता का आरोप है कि बीते पांच नवंबर की शाम करीब तीन बजे वह अपने घर पर ही मौजूद थी। इस दौरान आरोपी रामप्रकाश, विकास, होतीलाल, धर्मेंद्र, ललित व दो अन्य पीड़िता के घर में घुस आए। आरोपियों ने इस दौरान पीड़िता के साथ अभद्रता करते हुए छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। पीड़िता ने जब विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़िता का शोर सुनकर अन्य लोगों को आता हुआ देख आरोपी मौके से उसे हत्या की धमकी देकर भाग निकले। नगर कोतवाल अरुणा राय ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियाें को भी दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed