फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की नगदी जेवरात चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
मकान का ताला तोड़कर लाखों की नकदी और जेवरात चोरी
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में बंद मकानों व दुकानों में होने वाली चोरी की वारदातों का खुलासे करने में पुलिस फिसड्डी साबित हो रही है। वहीं, अब चोरों ने बीते दिनों नगर के स्टेट बैंक वाली गली स्थित एक मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये की नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

नगर कोतवाली क्षेत्र की स्टेट बैंक वाली गली में आदेश बंसल पुत्र सतीश चंद्र अपने परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बीते तीन नवंबर को वह परिवार के साथ बाहर गए हुए थे। उनके घर का ताला लगा हुआ था। जब वह वापस लौटे तो घर की हालत देखकर उनके होश उड़ गए। बताया कि मकान के मुख्य द्वार व अन्य कमरों के ताले भी टूटे हुए थे। चोरों ने अलमारी और अन्य चीजों को खंगाल दिया था। घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात व करीब एक लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली गई थी। पीड़ित ने बताया कि चोर करीब 1.60 लाख रुपये का माल व नकदी चोरी कर अपने साथ ले गए हैं। नगर कोतवाल अरुणा राय ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed