{"_id":"5dc460a78ebc3e5b492784dc","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd1879207137","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा नेता महेंद्र सागर के खिलाफ दर्ज हुई एफआइआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा नेता महेंद्र सागर के खिलाफ दर्ज हुई एफआइआर
विज्ञापन
स्याना रोड स्थित एक फैक्टरी में भट्ठी को तोड़ती जेसीबी मशीन।
- फोटो : BULANDSHAHR
बसपा नेता महेंद्र सागर के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर
बुलंदशहर। स्याना रोड पर आबादी क्षेत्र में हड्डी गलाने की फैक्ट्री संचालन के मामले में फैक्ट्री संचालक बसपा नेता महेंद्र सागर के खिलाफ जिला प्रशासन के आदेश पर प्रदूषण विभाग ने कोतवाली देहात में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बुधवार को प्रशासन और प्रदूषण विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए हड्डी गलाने की फैक्ट्री को ध्वस्त कराया था।
मंगलवार देर रात नगर मजिस्ट्रेट विवेक कुमार मिश्रा को जानकारी मिली कि स्याना रोड पर अवैध लाइसेेंस से धड़ल्ले से हड्डी गलाने की फैक्ट्री चलाई जा रही है। देर रात नगर मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी और प्रदूषण विभाग के जेई वहां पहुंचे तो उन्हें कुछ नहीं मिला। बुधवार सुबह ही नगर मजिस्ट्र्रेट और पुलिस की टीम ने छापा मारा और मौके पर ही हड्डी गलाने की भट्टियां चलती मिलीं। मौके पर पुलिस और प्रशासन के लोगों को देखकर वहां काम करने वाले कर्मचारी भाग गए। इस पर तुरंत जेसीबी मंगाई गई और भट्टियों को तुड़वाया गया। लाइसेंस मांगने पर कोई भी कागजात नहीं दिखा सका। मौके पर 31 ड्रम मिले, जिनमें से 18 में चर्बी ऑयल भरा हुआ था और 13 खाली थे। हड्डियों और हड्डियों से निकले अपशिष्ट परिसर में फैले मिले। फैक्ट्री संचालक बसपा नेता महेंद्र सागर को काफी तलाश किया गया, लेकिन वह नहीं मिला। बृहस्पतिवार को नगर मजिस्ट्रेट के आदेश पर प्रदूषण विभाग की टीम ने बसपा नेता और फैक्ट्री संचालक के खिलाफ देहात कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
पहले भी एनजीटी के आदेश से तोड़ी गई थी भट्टियां
नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि 11 सितंबर 2019 को एनजीटी के आदेश पर इस फैक्ट्री पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई थी। इसके बाद कुछ दिन तक तो संचालन बंद रहा, लेकिन कुछ दिनों बाद फिर से हड्डी गलाने का काम शुरू कर दिया गया। मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बुधवार सुबह छापा मारा तो वहां पर तीन भट्टियों में हड्डी गलाने का काम चलता मिला। जेसीबी से सभी भट्टियों को तुड़वा दिया गया था। फैक्ट्री संचालक महेंद्र सागर के खिलाफ कोतवाली देहात में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। - विवेक कुमार मिश्रा, नगर मजिस्ट्रेट