{"_id":"5db9ce588ebc3e93ad106f0a","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd187424992","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईडिल कालोनी में चोरों का आतंक, दो अधिकारियों के घर खंगाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईडिल कालोनी में चोरों का आतंक, दो अधिकारियों के घर खंगाले
विज्ञापन
हाइडिल कॉलोनी में चोरों का आतंक, दो अधिकारियों के घर खंगाले
बुलंदशहर। नगर की हाइडिल कालोनी में चोरी की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। अब चोरों ने कालोनी परिसर में ताले तोड़कर दो अधिकारियों के घर खंगाले। हालांकि घर खाली होने के कारण उनके हाथ कोई सामान नहीं लगा। इससे पहले भी इनमें से एक अधिकारी के घर लाखों की चोरी हो चुकी है, जिसका खुलासा अभी नहीं हुआ है।
बता दें कि नगर कोतवाली से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर ही हाइडिल कालोनी स्थित है। जिसमें अधिकारी-कर्मचारी रहते हैं। जिनमें से कुछ परिवार के साथ रहते हैं तो कुछ अकेले रहते हैं। कालोनी में बराल एसडीओ ब्रजेंद्र कुमार व खुर्जा एईआर पवन कुमार का भी आवास है। दोनों अधिकारी मंगलवार को ड्यूटी पर गए थे। देर शाम एक्सईएन राकेश कुमार ने उन्हें फोन पर सूचना दी कि उन दोनों के आवास के ताले टूटे हुए हैं। इसके अलावा एक अन्य अधिकारी के आवास के भी ताले तोड़ने की कोशिश की गई। सूचना मिलने पर पुलिस व पीड़ित पक्ष मौके पर पहुंच गए। दोनों अधिकारियों के आवास का ताला टूटा था लेकिन घर में कोई सामान न होने के कारण चोरों को कुछ नहीं मिला।
बता दें कि एईआर पवन कुमार के आवास में कुछ माह पूर्व भी चोरी हुई थी, तब चोर लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए थे। जिसके बाद उन्होंने अपना परिवार गैर जनपद शिफ्ट कर दिया था। वहीं, नगर कोतवाल अरुणा राय ने बताया कि जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा। स्थानीय लोगों का कहना था कि कालोनी में बाहरी असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। जिन पर कोई रोक नहीं लगाई जा रही है।