फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

दिवाली आज: दीयों की रोशनी से जगमग होंगे घर-आंगन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 09:39 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
अंसारी रोड पर दिवाली पर पूजा के लिए लक्ष्मी गणेश की मूर्ति पसंद करती युवतियां। - फोटो : BULANDSHAHR
दिवाली आज, दीयों की रोशनी से जगमग होंगे घर-आंगन
विज्ञापन

बुलंदशहर। दिवाली को लेकर जनपदवासियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। मकान, दुकान और प्रतिष्ठान झालर, लड़ी और झूमर आदि से सज चुके हैं। शनिवार छोटी दिवाली मनाई गई और शाम को घर-आंगन और प्रतिष्ठानों आदि में दीपमाला कर रंगोली से सजाया गया। दीपमाला की जगमगाहट से रोशनी ने अपनी खूब छठा बिखेरी।
दिवाली को लेकर पिछले कई दिनों से तैयारियां जारी थी। शुक्रवार को धनतेरस पर लोगों ने जमकर खरीददारी की और घरों को सजाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी। पूरा दिन गिफ्ट आदि देने का भी सिलसिला चला। शनिवार को भी बाजारों में जमकर खरीददारी हुई। घरों को सजाने के लिए पेंट आदि किया और झालर, झूमरों और लड़ी आदि से बखूबी सजाया गया। सभी ने घर, दुकान और प्रतिष्ठान आदि को सजाया। शाम होने पर घरों में दीये जलाए और रोशनी से गली और मोहल्ले जगमग हो गए। घरों के आंगन में रंगोली से सुंदर-सुंदर कलाकृतियां बनाई गईं। शाम के समय चारों ओर पटाखों की आवाज और रोशनी की जगमगाहट से आसमान भी सतरंगी हो गया।
विज्ञापन

आपातस्थिति के लिए तैयार स्वास्थ्य विभाग
त्यौहार पर किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह तैयार है। मुख्य चिकित्साधिकारी ने आपातकालीन सेवाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ ने जिला अस्पताल के सीएमएस को इमरजेंसी सेवाएं पूरी तरह से सुचारु रखने के लिए चिकित्सकों, फार्मासिस्टों और अन्य स्टाफ की ड्यूटी पहले ही लगाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की इमरजेंसी सेवाएं पूरी तरह से सुचारु रखने के लिए प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए हैं। सीएमओ डॉ. केएन तिवारी ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आतिशबाजी करते समय रखें ध्यान
आतिशबाजी करते समय सावधान रहने की जरूरत है। खासकर बच्चों का ध्यान रखें। पटाखा चलाते समय पानी और बालू से भरी बाल्टी रख लें। इसके साथ ही ढीले और सूती कपड़े पहने। तेज आवाज वाली आतिशबाजी का प्रयोग ना करें। क्योंकि तेज धमाके वाली आतिशबाजी से शोर अधिक होने के कारण कान का पर्दा फट सकता है। इतना ही नहीं बीमार लोगों को परेशानी होगी। संभव हो सके तो ऐसे पटाखों का इस्तेमाल करें जिससे पर्यावरण ना बिगड़े । आतिशबाजी के दौरान कोई हादसा हो जाए तो घायल को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाएं।
लक्ष्मी पूजन का समय शाम 05:37 से 10.27 तक
बुलंदशहर। दिवाली रविवार को है और शाम के समय घरों में देवी लक्ष्मी का पूजन होगा। आचार्य करुणा निधि भारद्वाज ने बताया कि पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 05:37 बजे से 10:27 बजे तक है। दिवाली के दिन जहां गृहस्थ और वाणिज्य वर्ग के लोग धन की देवी लक्ष्मी से समृद्धि और वित्तकोश की कामना करते हैं। वहीं साधू-संत और तांत्रिक कुछ विशेष सिद्धियां अर्जित करने के लिए रात्रिकाल में अपने तांत्रिक कर्म करते हैं। इस दिन लक्ष्मी जी के साथ गणेश की भी पूजा होती है। मां लक्ष्मी के पूजन का शुभ मुहूर्त निकाला है।

गोवर्धन की पूजा का शुभ मुहुर्त
अन्नकूट गोवर्धन 28 अक्तूबर को है। इस दिन घर-घर में गोवर्धन विराजेंगे और उनका पूजन किया जाएगा। गोवर्धन का पूजन शाम 06:30 बजे से शुरू रहेगा। इस बार इससे पहले गोवर्धन पूजा का कोई योग नहीं बन रहा है। इसके बाद ही पूजन का सही समय रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed