फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

चार अमान्य स्कूलों पर लगाया एक-एक लाख का जुर्माना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
school - फोटो : amarujala
चार अमान्य स्कूलों पर लगाया एक-एक लाख का जुर्माना
विज्ञापन

बुलंदशहर। शासन के आदेश पर जनपद में चल रहे अमान्य स्कूलों पर कार्रवाई जारी है। अब बीएसए ने बार-बार नोटिस जारी करने के बाद भी चार अमान्य स्कूल संचालकों पर एक-एक लाख का जुर्माना लगा दिया है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि इसके बाद भी अब इन स्कूलों का संचालन किया गया तो नियमानुसार प्रत्येक दिन के हिसाब से जुर्माना वसूल किया जाएगा।
बता दें कि पिछले दो वर्ष से शासन और शिक्षा विभाग की ओर से अमान्य स्कूलों के संचालन बंद करवाने पर लगातार आदेश दर आदेश हो रहे हैं। हालांकि जनपद में कुछ अमान्य स्कूल बंद भी हुए तो कुछ को विभागीय अफसरों का आशीर्वाद भी मिला। इसके चलते उनका संचालन बंद नहीं हुआ। इसका खुलासा इस बार शिक्षण सत्र की शुरूआत पर हुए सर्वे में 252 अमान्य स्कूलों की बनी सूची ने कर दिया था। इस पर शासन और विभाग की ओर से जिला स्तरीय अफसरों को इन स्कूलों को तत्काल प्रभाव से बंद करवाने के आदेश दिए। अफसरों ने दावा किया कि सभी अमान्य स्कूलों को बंद कराया जा चुका है। जबकि सच्चाई यह है कि जनपद में अभी भी अमान्य स्कूलों का संचालन बदस्तूर जारी है। इसका जीता जागता परिणाम अब चार अमान्य स्कूलो के संचालन ने कर दिया है। अफसरों का तर्क है कि सिकंदराबाद क्षेत्र में चल रहे इन अमान्य स्कूलों को बंद करवाने के लिए कई बार नोटिस जारी किया गया। जब संचालकों ने स्कूल बंद नहीं किए तो अब इन स्कूलाें पर एक-एक लाख का जुर्माना लगाकर तत्काल प्रभाव से बंद करवाने के आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश यह भी जारी किए हैं कि यदि अब भी स्कूलों का संचालन किया तो नियमानुसार प्रतिदिन के हिसाब से और जुर्माना वसूल किया जाएगा। इन स्कूलों में एमके पब्लिक स्कूल झाझर, एचबी एजूकेशनल स्कूल सुनपेड़ा, एसएस मेमोरियल स्कूल रूपबास पंचगाई और गौरव पब्लिक स्कूल गेसूपुर शामिल हैं।
विज्ञापन

कोट
सिकंदराबाद क्षेत्र में संचालित चार अमान्य स्कूलों को कई बार नोटिस जारी कर बंद कराने के आदेश जारी किए। नोटिस के बाद भी स्कूल बंद नहीं करने पर अब एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जनपद में एक भी अमान्य स्कूल का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। - अम्बरीष कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बुलंदशहर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed