{"_id":"5db1db668ebc3e015a224802","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd1871388184","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच माह बाद न्यायालय के आदेश पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच माह बाद न्यायालय के आदेश पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
court
- फोटो : amarujala
पांच माह बाद कोर्ट के आदेश पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज
बुलंदशहर। नगर कोतवाली पुलिस ने पांच माह बाद किशोरी के अपहरण के मामले में न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की है। साथ ही पुलिस मामले में दो नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी व किशोरी की बरामदगी के लिए जुट गई है। हालांकि, अभी तक न आरोपियों का सुराग लग सका है और न ही किशोरी के बारे में कुछ पता चला है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने बीते दिनों न्यायालय में याचिका दायर कर बताया था कि वह फौज से सेवानिवृत्त है। उनको एक पुत्र व एक 16 वर्षीय पुत्री है। बताया कि उसे ससुर के देहांत के बाद उसके घर पर जेवर के गांव गोविंदगढ़ी निवासी युवक धर्मेंद्र का आना जाना हो गया था। गत 23 मई को पीड़ित की पुत्री घर से पढ़ने के लिए निकली थी। लेकिन, वह वापस नहीं लौटी। जिसके बाद चिंता होने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान उन्हें जानकारी मिली कि उनकी पुत्री को धर्मेंद्र व धर्मवीर बहला फुसलाकर अपहरण कर अपने साथ ले गए हैं। पीड़ित ने इस बाबत नगर कोतवाली पुलिस से गुहार लगाई थी, साथ ही एसएसपी को भी पत्र भेजा था। लेकिन, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। नगर कोतवाल अरुणा राय ने बताया कि मामले में न्यायालय के आदेश पर दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा।