{"_id":"5db1d94a8ebc3e013d653af2","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd1871382114","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनी ट्रक ने स्कूटी सवार युवक को मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनी ट्रक ने स्कूटी सवार युवक को मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
accident
- फोटो : amarujala
मिनी ट्रक ने स्कूटी सवार युवक को मारी टक्कर, मौत
जहांगीराबाद । कोतवाली क्षेत्र के गांव रिवाड़ा के नजदीक एक तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना के बाद इलाज के दौरान स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, कोतवाली क्षेत्र शिकारपुर के लाल दरवाजा निवासी लियाकत खां का पुत्र इमरान स्कूटी लेकर शिकारपुर से अनूपशहर जा रहा था। गांव रिवाड़ा के नजदीक पहुंचते ही अनूपशहर की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही इमरान स्कूटी से छटक कर दूर सड़क पर जा गिरा। दुर्घटना में इमरान को काफी गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान इमरान की मौत हो गई। इमरान की मौत को लेकर जहां परिवार में कोहराम मचा है वहीं पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है। इस बाबत कोतवाली प्रभारी विवेक शर्मा ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।