फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

कोरियर फ्रेंचाइजी के नाम पर युवक से एक लाख रुपये ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
cheating - फोटो : amarujala
कोरियर फ्रेंचाइजी के नाम पर युवक से एक लाख ठगे
विज्ञापन

बुलंदशहर। दादरी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति से ग्रेटर नोएडा निवासी तीन शातिरों ने कोरियर फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर एक लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित के द्वारा आरोपियों से रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और हत्या की धमकी दी है। पीड़ित ने अब न्यायालय के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

दादरी क्षेत्र के गांव मोईचा निवासी अमित शर्मा पुत्र चोखे लाल ने बीते दिनों जिला न्यायालय में याचिका दायर कर बताया था कि उसकी मुलाकात कुछ माह पूर्व नोएडा के युवक रामसेवक त्यागी पुत्र भगवान सिंह के साथ हुई थी। आरोपी ने पीड़ित को एक कोरियर फ्रेंचाइजी दिलाने का झांसा दिया था। इसके एवज में एक लाख रुपये की मांग की थी। आरोप है कि करीब एक माह पूर्व आरोपी ने पीड़ित को बुलंदशहर के एक होटल में बुलाया था। जहां पीड़ित ने एक लाख रुपये दे दिए थे। आरोपी ने जल्द ही फ्रेंचाइजी दिलाने का आश्वासन दिया था। उस दौरान उसके साथ दो अज्ञात लोग और भी थे। समय बीतने के बावजूद आरोपी ने न तो पीड़ित को फ्रेंचाइजी दिलाई और न ही रुपये वापस किए। रुपये मांगने पर उल्टा पीड़ित के साथ मारपीट की और हत्या की धमकी दी। पुलिस के कार्रवाई न करने पर पीड़ित को न्यायालय का सहारा लेना पड़ा। नगर कोतवाल अरुणा राय ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed