{"_id":"5da9f49f8ebc3e012e1f52ea","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd186748640","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच माह पूर्व लूटा गया लाखों का सोना, नहीं दर्ज हुई एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच माह पूर्व लूटा गया लाखों का सोना, नहीं दर्ज हुई एफआईआर
विज्ञापन

बुलंदशहर। मथुरा निवासी एक सराफ से करीब पांच माह पूर्व हाइवे पर लाखों रुपये के सोने की लूट हुई थी। घटना स्थल पूरी तरह से स्पष्ट ने होने के कारण पीड़ित लगातार चार जिलों के पुलिस अधिकारियों के दर पर चक्कर काट रहा है। लेकिन, उसकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पुलिस दूसरे जनपद व थाने का मामला बताकर पीड़ित का टरका देती है।
जानकारी के अनुसार, गत 14 मई 2019 को मथुरा के थाना नौगंज क्षेत्र निवासी एक सराफ दिल्ली से करीब 375 ग्राम सोना खरीदकर मथुरा लौट रहा था। परी चौक से उसने एक जाइलो कार में मथुरा पहुंचने के लिए लिफ्ट ली थी। कार के अंदर पहले से ही चालक के अलावा तीन अन्य लोग मौजूद थे। बताया गया कि जेवर टोल पार करने के बाद चालक ने गाड़ी को शौच करने के बहाने रोक लिया। उसी दौरान गाड़ी में सवार अन्य तीन लोगों ने सराफ से मारपीट कर 375 ग्राम सोना, 15-16 हजार रुपये की नगदी व अन्य सामान लूट लिया। इसके बाद बदमाश सराफ को सिकंदराबाद रोड पर फेंककर भाग निकले थे। किसी तरह सराफ ने मथुरा पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। मथुरा पुलिस ने घटना को अलीगढ़ क्षेत्र का बता दिया। पीड़ित सराफ ने अलीगढ़ पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए कहा तो बुलंदशहर के सिकंदराबाद कोतवाली भेज दिया गया। सिकंदराबाद से सर्राफ को घटनास्थल जेवर यानि गौतमबुद्धनगर क्षेत्र का बताते हुए टरका दिया गया। करीब पांच माह से पीड़ित सराफ एक जिले से दूसरे जिले में अधिकारियों के दर पर भटक रहा है। शुक्रवार को पीड़ित सराफ ने आगरा जोन के आईजी से मिलकर मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई। आईजी आगरा ने एसएसपी बुलंदशहर से मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि मामले में शुक्रवार शाम तक कोई मामला दर्ज नहीं हो सका था। सीओ सिकंदराबाद राघवेंद्र मिश्रा का कहना है कि घटना बुलंदशहर की नहीं है और न ही सराफ ने तहरीर दी है। मामले में उच्चाधिकारियों के आदेश का पालन किया जाएगा।