{"_id":"5da9f3e48ebc3e93ae3f4679","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd186748441","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के साथ छेड़छाड़, विरोध पर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला के साथ छेड़छाड़, विरोध पर पीटा
विज्ञापन
महिला के साथ छेड़छाड़, विरोध पर पीटा
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला के घर में घुसकर दबंगों ने मारपीट की। इस दौरान एक आरोपी ने पीड़िता के साथ छेड़छाड़ भी की। पीड़िता के शोर मचाने व विरोध करने पर आरोपियों ने उस पर जानलेवा हमला करते हुए हत्या की धमकी दी और भाग निकले। पीड़िता की शिकायत पर नगर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। आरोपी पुलिस के चंगुल से दूर हैं।
नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि पड़ोस में रहने वाले युवक विनोद, प्रमोद, दीपक व सीमा दबंग प्रवृत्ति के लोग हैं। आरोपी पीड़िता व उसके परिवार से रंजिश रखते हैं। आरोप है कि बीते दिनों आरोपी पीड़िता के घर में घुस आए। साथ ही पीड़िता के साथ आरोपियों ने अभद्रता करनी शुरू कर दी। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी दीपक ने उसके साथ छेड़छाड़ भी की। साथ ही पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपियों ने उस पर जानलेवा हमला करते हुए जमकर मारपीट की। जिसमें वह घायल भी हो गई। पीड़िता का शोर सुनकर अन्य लोगों को आता हुआ देख आरोपी मौके से उसे हत्या की धमकी देकर भाग निकले। नगर कोतवाल अरुणा राय ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। प्रारंभिक दृष्टया मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। जांच के बाद ही मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।