फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

जेठ ने बच्ची की हत्या की धमकी देकर विवाहिता से किया दुष्कर्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
जेठ ने बच्ची की हत्या की धमकी देकर विवाहिता से किया दुष्कर्म
विज्ञापन

बुलंदशहर। गुलावठी थाना क्षेत्र निवासी एक विवाहिता के साथ उसके जेठ ने बच्ची की हत्या की धमकी देकर दुष्कर्म किया। पीड़िता के द्वारा अन्य ससुरालीजनों से शिकायत करने पर उल्टा उसके साथ मारपीट की गई। साथ ही आरोपी उसे मरणासन्न अवस्था में रजवाहे पर छोड़कर भाग निकले। पीड़िता ने एसएसपी से मामले में न्याय की गुहार लगाई है।

गुलावठी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित विवाहिता ने अपने परिजनों के साथ शुक्रवार को एसएसपी से मुलाकात की। इस दौरान उसने शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका निकाह वर्ष 2015 में हापुड़ के पिलखुवा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुआ था। निकाह में उसके परिजनों ने हैसियत से अधिक दान दहेज भी दिया था। लेकिन, आरोपी ससुरालीजन दहेज के रूप में कार व दो लाख रुपये नकदी की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर पीड़िता का उत्पीड़न किया जा रहा था। आरोप है कि उस पर ससुर और जेठ बुरी नजर रखते थे। कई बार मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों को समझाया, लेकिन उसका उत्पीड़न जारी रहा। इस दौरान पीड़िता ने एक पुत्री को जन्म दिया, जिस पर मायके पक्ष ने करीब 50 हजार रुपये का सामान दिया। ससुरालीजनों ने सामान को कूड़ा बताते हुए तोड़ दिया। आरोप है कि गत 16 अक्तूबर की रात पीड़िता अपने कमरे में अकेली थी। इसी दौरान जेठ हाथ में तमंचा लेकर वहां पहुंच गया और पुत्री को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। रात में ही पति एवं अन्य ससुरालीजनों को घटना के बारे में बताया तो उन्होंने बदनामी का आरोप लगाकर मारपीट करते हुए गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। बाद में पीड़िता को कार में डालकर गांव के रजवाहे पर मारपीट कर फेंककर फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed