फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर के गांव कुच्छेजा में संचालित अस्थाई गोशाला में लापरवाही बरतने पर एक गौवंश की मौत हो गई। जिससे नाराज डीएम ने ग्राम पंचायत अधिकारी को निलंबित कर दिया और खंड व सहायक विकास अधिकारी, पशु चिकित्साधिकारी को प्रतिकूल प्रवष्टि दी है। वहीं, डीएम ने ग्राम प्रधान के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

विकास खंड बुलंदशहर के गांव कुच्छेजा स्थित अस्थाई गोशाला में रविवार को बीमारी के चलते एक गोवंश की मौत हो गई थी। गोवंश की मौत का मामला सामने आने पर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी (सीवीओ) एवं सदर तहसीलदार को प्रकरण के जांच के आदेश दिए। जांच में पाया कि ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा गौवंश के खान-पान एवं उनके रहने की उचित व्यवस्था न होने के कारण गौवंश की मौत हुई है। गोवंश की मौत पर ग्राम पंचायत अधिकारी उदयचंद को निलंबित किया है। खंड विकास अधिकारी बुलंदशहर, सहायक खंड विकास अधिकारी व पशु चिकित्साधिकारी उटरावली को प्रतिकूल प्रवष्टि दिए जाने के साथ मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए ह्रैं। डीएम रविंद्र कुमार ने बताया कि गौ आश्रय स्थलों में संरक्षित गौवंश के भरण-पोषण और उनके स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतने वाले अधिकारी और कर्मचारियों को बख्शा नही जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed