{"_id":"5d47286a8ebc3e6cd904796d","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd181727231","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजी कक्षाओं में प्रवेश के लिए छात्रों संग कॉलेजों ने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजी कक्षाओं में प्रवेश के लिए छात्रों संग कॉलेजों ने की तैयारी
विज्ञापन
पीजी कक्षाओं में प्रवेश के लिए कटऑफ आज
बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की ओर से सोमवार को पीजी की कटऑफ जारी होगी। इसके लिए विवि की ओर से पहले ही आदेश हो चुका है। इसके चलते छात्रों के संग कॉलेजों ने भी तैयारी कर ली है।
चौधरी चरण सिंह विवि की ओर से पीजी कक्षाओं में प्रवेश की प्रक्रिया पिछले काफी समय से चल रही है। पिछले दिनों विवि ने पीजी की कटऑफ जारी करने के लिए 30 जुलाई का समय निर्धारित किया था। जबकि इसके बाद एक बार फिर तीन अगस्त तक का समय छात्र-छात्राओं को रजिस्ट्रेशन का देने के साथ पांच अगस्त को कटऑफ जारी करने की बात कही थी। विगत शनिवार को रजिस्ट्रेशन पूरे हो चुके और रजिस्ट्र्रेशन करने वाले छात्र-छात्राओं को कटऑफ आने का इंतजार है। वहीं, दूसरी ओर कॉलेजों ने भी कटऑफ जारी होने के बाद होने वाले प्रवेश की भी तैयारी कर ली है। बताया गया कि कटऑफ जारी होने के साथ ही उसमें शामिल छात्र-छात्राओं के प्रवेश की प्रक्रिया भी कॉलेजों में शुरू हो जाएगी। गौरी शंकर कन्या महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अंशु बंसल ने बताया कि विवि की ओर से पीजी की कटऑफ सोमवार को जारी हो रही है। इसके जारी होते ही कॉलेजों में प्रवेश की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। इसलिए प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले छात्र-छात्राओं को पूरी तैयारी के साथ कॉलेज आना होगा। ताकि कटऑफ में नाम होने पर वह अपना प्रवेश सुनिश्चित करवा सकें। इसके साथ ही विवि की ओर से जो भी आदेश मिलेगा उसका पालन किया जाएगा।