फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

नरौरा-बेलोन के बीच टोल पर स्थानीय लोगों को मिलेंगे फ्री पास

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
नरौरा थाना परिसर में टोल प्लाजा कंपनी व नगर के गणमान्यजनों के बीच बैठक। - फोटो : BULANDSHAHR
नरौरा-बेलोन के बीच टोल पर स्थानीय लोगों को मिलेंगे फ्री पास
विज्ञापन

बुलंदशहर । एनएच आगरा-मुरादाबाद नरौरा-बेलौन के बीच बने टोल प्लाजा पर चलने वाले स्थानीय लोगों को फ्री पास दिया जाएगा। स्थानीय लोगों के विरोध के बाद शनिवार देर शाम टोल कंपनी और नगर के गणमान्य लोगों की थाना परिसर में बैठक हुई। इसमें स्थानीय नागरिकों के वाहनों को फ्री पास दिए जाने का निर्णय लिया गया।

एनएच पर नरौरा नगर से लगभग तीन किलोमीटर के दायरे में टोल प्लाजा बना हुआ है। लगभग तीन सप्ताह से टोल पर वसूली होने के बाद टोल कर्मी निकटवर्ती ग्राम व कस्बे के लोगों से भी वसूली करने लगे। इसका नागरिकों ने विरोध किया। इसको लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष विवेक वशिष्ठ के नेतृत्व में तीन दिन लोगों ने टोल प्लाजा पर शांति पूर्वक प्रदर्शन किया और किसी भी कीमत पर टोल नहीं देने की चेतावनी दी। शनिवार देर शाम थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक दिनेशचंद्र शर्मा की उपस्थिति में टोल कंपनी के मालिकों और नगर चेयरमैन विवेक वशिष्ठ के नेतृत्व में नगर के सभ्रांतजनों की बैठक हुई। वार्ता के बाद नरौरा-बेलौन के वाहनों को निशुल्क पास टोल कंपनी द्वारा दिए जाने पर सहमति बनी। बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष हरिओम गिरि, बीबी सिंह, डिगंबर सिंह, नवनीत शर्मा, राजा गुप्ता, मनोज यादव, मुकेश कुमार, ओमप्रकाश बघेल, परमानंद निषाद, प्रेमपाल यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed