{"_id":"6957f905fd7b02772303fe7a","slug":"bulandshahr-depot-will-run-roadways-buses-during-magh-mela-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-146327-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: माघ मेले में रोडवेज बसें चलाएगा बुलंदशहर डिपो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: माघ मेले में रोडवेज बसें चलाएगा बुलंदशहर डिपो
विज्ञापन
बुलंदशहर। प्रयागराज में चार जनवरी से माघ मेला शुरू हाे रहा है, जो एक माह तक चलेगा। माघ गंगा स्नान के लिए बुलंदशहर समेत आसपास के क्षेत्र के लोग जाएंगे। यात्रियों को गंगा स्नान कराने के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के अफसर तैयारियों में जुट गए हैं। बुलंदशहर डिपो ने दो बसों को आरक्षित किया है। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर बसों की संख्या बढ़ा दी जाएगी।
तीन जनवरी 2026 को पौष पूर्णिमा है, इसके साथ ही माघ मेला शुरू हो जाएगा। माघ मेले के दौरान 15 जनवरी को मकर संक्रांति, 18 जनवरी को मौनी अमावस्या, 30 जनवरी को बसंत पंचमी, एक फरवरी को माघी पूर्णिमा और 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का मुख्य स्नान होगा। हर मुख्य स्नान पर गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी।
जिले से भी काफी श्रद्धालु माघ मेले में प्रयागराज जा सकते है। यात्रियों की संख्या के अनुसार डिपो निगम की बसों का संचालन करेगा। बुलंदशहर डिपो के एआरएम परमानंद ने बताया कि प्रयागराज के लिए दो बसों को आरक्षित किया गया है। यह बसें पहले मुख्य स्नान पर प्रयागराज के लिए यात्रियों की मांग के अनुसार संचालित की जाएंगी। किसी यात्री या ग्रुप को प्रयागराज जाना हो तो वह बस स्टैंड पर आकर संपर्क कर सकते हैं।