फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bulandshahr: Dead body of youth missing for four days was found in the fields relatives jammed

बुलंदशहर: चार दिन से लापता युवक का शव खेतों में मिला, परिजनों ने लगाया जाम

Sun, 03 Apr 2022 10:59 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 03 Apr 2022 10:59 AM IST
सार

खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के गांव फराना निवासी दिनेश 29 मार्च को लापता हो गया था। तबसे परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। रविवार सुबह परिजनों को गांव ढांकर के सूखे पड़े बरसाती रजवाहे में ताजा मिट्टी खुदी हुई दिखाई दी, जिसे खोदने पर उन्हें दिनेश का शव मिला।

विज्ञापन
Bulandshahr: Dead body of youth missing for four days was found in the fields relatives jammed
प्रदर्शन करते लोग व मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खुर्जा के देहात थाना क्षेत्र के ढाकर गांव के खेतों में फराना गांव निवासी युवक का क्षत विक्षत शव मिला। युवक पिछले पांच दिन से लापता था। परिजनों ने एक दिन पहले शनिवार को पुलिस को युवक के लापता होने की शिकायत दी थी।

विज्ञापन


रविवार सुबह गांव के लोगों ने खेत में शव को देख कर परिजनों को सूचना दी। पुलिस कार्रवाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने खुर्जा सिकंदराबाद मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया है। गुस्साए ग्रामीण खुर्जा देहात पुलिस को सस्पेंड करने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन

विगत 29 मार्च को खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के गांव फराना निवासी दिनेश (32) पुत्र कलुआ लापता हो गया था। पिछले कई दिनों से परिजन दिनेश की तलाश कर रहे थे। रविवार की सुबह परिजनों को गांव ढांकर के सूखे पड़े बरसाती रजवाहे में ताजा मिट्टी खुदी हुई दिखाई दी। खोदने पर दिनेश का शव दिखाई दिया। लोगों ने मौके पर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया।

चाचा की हत्या में भी नहीं मिला था इंसाफ

ग्रामीणों ने बताया कि लगभग 11 साल पहले दिनेश के चाचा की हुई हत्या कर दी गई थी। इस मामले में भी पुलिस ने अभी तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। 

क्रेन, ट्रैक्टर- ट्रॉली खड़ा कर लगाया जाम

ग्रामीणों ने सिकंदराबाद- मार्ग पर ट्रैक्टर ट्रॉली, क्रेन और ट्रक लगाकर आवागमन बंद कर दिया है। वही ग्रामीणों की मांग है कि खुर्जा देहात पुलिस को सस्पेंड किया जाए। एसएससी के मौके पर आने के बाद ही जाम खोला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed