फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr

Bulandshahar News: रुपये के लेनदेन में हुई विष्णो देवी की हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Feb 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr
रुपये के लेनदेन में हुई विष्णो देवी की हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अनूपशहर। थाना क्षेत्र के गांव रूपवास में मंगलवार को खेत पर परिजनों के साथ गई वृद्धा की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी का नामजद नाबालिग बेटा अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस जल्द ही उसे भी गिरफ्तार करने की बात कह रही है।

अनूपशहर के गांव रूपवास निवासी देवकीनंदन ने मंगलवार को तहरीर देकर बताया कि दोपहर करीब तीन बजे वह अपने पिता कांति प्रसाद, मां विष्णो देवी और पत्नी रेखा के साथ खेत पर गया था। उसी दौरान गांव निवासी दबंग प्रवृत्ति के दो आरोपी वहां आ पहुंचे। साथ ही आरोपियों ने इस दौरान पीड़ित के साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके ऊपर तमंचा तान दिया। साथ ही आरोपियों ने पीड़ित के साथ तमंचे की बट व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इसी दौरान पीड़ित की मां विष्णो देवी बीच बचाव करने पहुंची तो आरोपियों ने उनके सिर व कमर पर तमंचे की बट व रॉड से हमला कर दिया। जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर गांव निवासी आरोपी अरुण व उसके नाबालिग बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। साथ ही बुधवार को आरोपी अरुण को कर्णवास मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पर विष्णो देवी के बेटे के कुछ रुपये उधार थे। देवकीनंदन के साथ मंगलवार दोपहर को उसका रुपयेे के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। बीच बचाव में आई उसकी मां के सिर में चोट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। साथ ही उसके बेचे की तलाश में दबिश दी जा रही है। सीओ अनूपशहर अन्विता उपाध्याय ने बताया कि रुपयों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में वृद्धा की हत्या हुई है। नाबालिग आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मुख्य आरोपी अरुण को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed