{"_id":"63d15f5734a7764863089220","slug":"bulandshahr-bulandshahr-news-gbd2512755114-2023-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: जागरूकता रैली निकालकर ली मतदान करने की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: जागरूकता रैली निकालकर ली मतदान करने की शपथ
विज्ञापन
ुर्जा के जेएएस इंटर कॉलेज में मतदाता दिवस पर श्रंखला बनाकर जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभाग करते
- फोटो : KHURJA
जागरूकता रैली निकालकर ली मतदान करने की शपथ
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। जिले में बुधवार को शिक्षण संस्थानों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। इस दौरान जागरूकता रैली निकालकर मतदान की अपील की गई। रैली में शामिल हुए लोगों ने भी मतदान करने की शपथ ली।
नगर के सेंट मोमिना स्कूल में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर बुधवार को गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के प्रशासक रोहित अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रधानाचार्य अजीत सिसौदिया के अलावा स्कूल के शिक्षक व कर्मचारी भी मौजूद रहे। शिकारपुर में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। इसका शुभारंभ तहसीलदार चंद्र प्रकाश पांडे ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर तहसील परिसर में एसडीएम अरविंद कुमार सिंह ने, खंड विकास कार्यालय में खंड विकास अधिकारी देवधर चतुर्वेदी ने, कोतवाली शिकारपुर में एसएचओ प्रेमचंद शर्मा ने, नगर पालिका परिसर में अधिशासी अधिकारी नीतू सिंह ने मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक होने तथा मतदान करने की शपथ दिलाई। खानपुर के एसएम इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. शरद सिंह की अध्यक्षता में मतदाता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर तहसीलदार स्याना, रणवीर सिंह, सुरेंद्र प्रताप सिंह, राजीव कुमार, सुशील शर्मा, संजय यादव, दीपक कुमार, नवीन कुमार सहित सभी लोग मौजूद रहे।
गुलावठी के गुरुकुल पुस्तकालय में मतदाता दिवस के अवसर पर बुधवार को छात्र-छात्राओं को मतदान करने की शपथ दिलाई गई। पुस्तकालय के प्रबंधक इंद्रवीर सिंह तेवतिया ने शपथ दिलाई। इस मौके पर इंद्रवीर सिंह तेवतिया ने कहा कि किसी भी सरकार को चुनने में मतदाता का अहम योगदान होता है। इस मौके पर यतेंद्र कुमार, सलोनी यादव, ़ऋतिका, बॉबी, प्रद्युमन, सिद्धार्थ आदि ने भी अपने विचार रखे। अध्यक्षता हरेंद्र सिंह तेवतिया ने की तथा संचालन इंद्रवीर सिंह तेवतिया ने किया। डिबाई तहसील क्षेत्र के गांव पला कसेर में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मतदाता शपथ स्लोगन प्रतियोगिता और जनजागरण रैली आयोजित हुई।
विज्ञापन
विद्यालय से शुरू हुई रैली मुख्य मार्ग से होती हुई विद्यालय पर समाप्त हुई। छात्राएं मतदाता जागरूकता के लिये स्लोगन लिखी पटिकाएं साथ लेकर व नारे लगाते चल रही थी। प्रभारी प्रधानाचार्य अखिलेश कुमार ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान वीर प्रताप सिंह, दलबीर सिंह, प्रमोद कुमार, दिनेशचंद्र, हरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। अनूपशहर में डीपीबीएस महाविद्यालय के कार्यक्रम में तहसील प्रांगण से एसडीएम गजेंद्र सिंह ने तहसीलदार नीरज द्विवेदी के साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भागीदारी की। एसडीएम ने उत्कृष्ट कार्य के लिये बीएलओ सुधीर कुमार, प्रमोद कुमार, कपिल गुप्ता, निर्मला कुमारी, ब्रह्मदेव, चेतन व शबाब अली को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम बीईओ नरेंद्र कुमार, मुनीष कुमार, अंकित राठौर, भूपेंद्र सिंह, राजकुमार राघव, अखंड प्रताप सिंह, इंद्रजीत सिंह व सलीम बेग आदि मौजूद रहे। बुगरासी और स्याना में छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। बुगरासी में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर लोगों को निष्पक्षता से मतदान करने, किसी भी प्रकार के प्रलोभन से दूर रहने तथा राष्ट्रहित में मतदान करने के लिए शपथ दिलाई गई। वहीं, स्याना के इंदिरा गांधी कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। रैली गढ़ स्टैंड बुगरासी चौराहा मेन बाजार से होते हुए कालेज पहुंचकर संपन्न हुई।