{"_id":"63b0755470e9b639f44fce86","slug":"bulandshahr-bulandshahr-news-gbd2500250172","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: आज से वाहनों के प्रदूषण की जांच को चुकाने होंगे पांच रूपये ज्यादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: आज से वाहनों के प्रदूषण की जांच को चुकाने होंगे पांच रूपये ज्यादा
विज्ञापन
आज से वाहनों के प्रदूषण की जांच को चुकाने होंगे पांच रुपये ज्यादा
बुलंदशहर। जिले में अब दोपहिया और चौपहिया आदि वाहनों की प्रदूषण जांच कराने के लिए संचालक को पांच रुपये अतिरिक्त देने होंगे। एक जनवरी से वाहनों की प्रदूषण जांच महंगी कर दी गई है। उप परिवहन आयुक्त के निर्देश पर एआरटीओ प्रशासन द्वारा जिले के प्रदूषण जांच केंद्र संचालकों को नई लिस्ट की सूचना जारी कर दी गई है।
जिले में करीब 65 प्रदूषण जांच केंद्र संचालित हो रहे हैं। उप्र ऑनलाइन मोटर यान प्रदूषण जांच केंद्र योजना के तहत प्रदूषण जांच प्रमाण पत्रों को ऑनलाइन जारी किया जाता है। नए साल से इसकी दरों में पांच प्रतिशत की वृद्धि कर दी गई है। उप परिवहन आयुक्त पुष्पसेन सत्यार्थी के पत्र जारी करने के बाद नए साल से जिले में पेट्रोल चलित वाहनों में दोपहिया वाहन के लिए 55 रुपये रखे गए हैं। इसके साथ ही तिपहिया वाहन एलपीजी, पेट्रोल और सीएनजी के लिए 75 रुपये, चार पहिया वाहन पेट्रोल, एलपीजी और सीएनजी के लिए 75 रुपये और सभी डीजल वाहनों को प्रदूषण की जांच कराने पर 105 रुपये देने होंगे। एआरटीओ प्रशासन सतीश कुमार ने बताया कि पीयूसीसी पोर्टल पर नई दरें अपडेट कर दी गई है। जो एक जनवरी से लागू होगी। इसके साथ ही अब वाहनों की चेकिंग के दौरान प्रदूषण जांच प्रमाणपत्र न होने पर 10 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। संवाद