फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr

Bulandshahar News: कालाबाजारी कर चावल से भरा ट्रक पकड़ा, चालक गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 11:01 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr
कालाबाजारी कर चावल से भरा ट्रक पकड़ा, चालक गिरफ्तार
विज्ञापन

जहांगीराबाद। नगर में लगातार सरकारी राशन की कालाबाजारी के मामले सामने आ रहे हैं। करीब 20 दिन पूर्व भी सरकारी राशन से भरा ट्रक पकड़ा गया था, वहीं अब सोमवार को फिर से पुलिस ने राशन के चावल की कालाबाजारी के लिए ले जाया जा रहा ट्रक पकड़ा है। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में जहांगीराबाद निवासी एक व्यक्ति का नाम राशन के चावल की हेराफेरी करने में सामने आया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी ने बताया कि चेकिंग के दौरान सरकारी राशन के चावल से भरे एक ट्रक को पकड़ा है। साथ ही मामले की सूचना एसडीएम को दे दी गई है। सूचना मिलने पर अनूपशहर आपूर्ति निरीक्षक मीनाक्षी तोमर, विपणन अधिकारी सुधीर कुमार व बुलंदशहर आपूर्ति निरीक्षक सुधांशु यादव मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल में पाया गया कि ट्रक में भरे बोरे में सरकारी राशन का चावल कालाबाजारी कर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने ट्रक के चालक वसीम को भी हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि जहांगीराबाद निवासी रितिन गर्ग के कहने पर गांव जलीलपुर से जहांगीराबाद चावल लेकर जा रहा था। पुलिस ने मामले में वसीम और रितिन गर्ग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि, अभी तक आरोपी रितिन को पकड़ा नहीं जा सका है। पुलिस जल्द ही उसे पकड़ने की बात कह रही है। सीओ अनूपशहर अन्विता उपाध्याय ने बताया कि मामले की सूचना एडीएम को भी दे दी गई है। जल्द ही आरोपी रितिन को भी पकड़ कर पूरे मामले का राजफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed