फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr

दिवाली पर 30 से अधिक घरों में हुआ लक्ष्मी का आगमन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
bulandshahr
दिवाली पर 30 से अधिक घरों में हुआ लक्ष्मी का आगमन
विज्ञापन

बुलंदशहर। दीपावली पर 30 से अधिक घरों में पुत्री के रूप लक्ष्मी का आगमन हुआ। इस मौके पर बेटियों के जन्म से परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। दीपावली पर बेटी के जन्म को उनके परिवार के लोगों ने काफी शुभ माना। लोगों का कहना था कि मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से उनके घर में बेटी का जन्म हुआ।
दीपावली पर 100 से अधिक परिवारों में बच्चों का जन्म हुआ। इन 100 बच्चों में 30 बेटियां थीं। उनके जन्म से घरों में खुशी दो गुनी हो गई। बेटियों के जन्म से खुशी परिवार के लोगों का कहना है कि उनके घर में लक्ष्मी के रूप में बेटी ने जन्म लिया है। बता दें कि
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में 16 बेटियों ने जन्म लिया तो अन्य बेटियों का जन्म जिले के विभिन्न सरकारी एवं निजी अस्पताल में हुआ। अधिकांश परिवार दिवाली के दिन बेटी पैदा होने को काफी शुभ मान रहे हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने बताया कि अधिकांश लोगों की इच्छा थी कि दीपावली के दिन ही उनके बच्चे का जन्म हो। इसलिए उन्होंने दीपावली पर ही डिलीवरी कराने का इंतजार किया। डिलीवरी में थोड़ी देरी होने के कारण जरूरत पड़ने पर ऑपरेशन भी डिलीवरी किया गया। प्रभारी सीएमएस डॉ. सुधा ने बताया कि दीपावली के दिन हिंदू परिवारों में काफी शुभ माना जाता है। इसदिन लक्ष्मी मां की पूजा की जाती है। माना जाता है कि इस दिन पैदा होने वाली बेटी मां लक्ष्मी का आशीर्वाद होती हैं। इसलिए इस दिन बेटी के पैदा होने की चाहत होती है। बताया कि दिवाली के दिन 12 कन्याओं का सामान्य और चार का ऑपरेशन से जन्म हुआ। सभी का स्वास्थ्य ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed