{"_id":"577008e14f1c1bd60d79aa0d","slug":"bulandshahr-bhupesh-the-fountainhead-of-the-fateh-and-rudragera","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर के भूपेश ने फतेह की गंगोत्री और रुद्रेगेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर के भूपेश ने फतेह की गंगोत्री और रुद्रेगेरा
अमर उजाला ब्यूरो /बुलंदशहर
Updated Mon, 27 Jun 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
भूपेश
- फोटो : अमर उजाला
जनपद निवासी युवा पर्वतारोही ने एक बार फिर से परचम लहरा दिया है। एक महीने पहले गंगोत्री चोटी को फतेह करने निकली 21 सदस्यों की टीम में महज तीन ही मिशन पूरा कर सके। इनमें से जिले के भूपेश भी शामिल रहे। भूपेश ने गंगोत्री के अलावा रुद्रेगेरा को भी फतेह किया।
विज्ञापन
सबसे ऊंची चोटियों में शुमार गंगोत्री और रुद्रेगेरा को फतह करने के लिए 21 पर्वतारोही की टीम 28 मई को मिशन पर निकली थी। टीम में नगर के देवीपुरा निवासी युवा पर्वतारोही भूपेश कुमार पुत्र डॉ. मोमराज सिंह के अलावा दो विदेशी भी शामिल थे। 21 पर्वतारोहियों की टीम के महज तीन पर्वतरोही ही मिशन फतेह कर सके। इनमें से भूपेश के अलावा पश्चिम बंगला निवासी तपश और हरियाणा के प्रवीण कुमार रहे।
विज्ञापन
भूपेश और उनके दो साथियों ने 6577 मीटर ऊंची गंगोत्री और रुद्रेगेरा को एक माह की कड़ी मेहनत के बाद फतेह कर लिया। भूपेश ने 26 जून की सुबह पांच बजे गंगोत्री और सात बजे रुद्रेगेरा को फतेह किया। बता दें कि जनपद निवासी युवा पर्वतरोही इससे पहले भी कई ऊंचा चोटियों को फतेह कर चुके हैं। युवा पर्वतरोही भूपेश कुमार को इसके लिए कई पदक और सम्मान भी हासिल हो चुके हैं।
विज्ञापन
ऊंचाई छूने का है जुनून
कई ऊंची चोटियों को फतेह कर चुके भूपेश का सपना एवरेस्ट पर तिरंगा फहराना है। भूपेश ने बताया कि उन्हें ऊंचाई छूने का जुनून है। भूपेश का कहना है कि कड़ी मेहनत के बाद उन्होंने चोटियों को फतह किया है। इनमें कई चोटियां ऐसी भी हैं, जहां भूपेश अपनी टीम के साथ पहुंचने वाले पहले पर्वतारोही रहे हैं।