फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bulandshahr became the first polluted city in the country with AQI crossing 400

Bulandshahar News: एक्यूआई 400 के पार, देश का पहला प्रदूषित शहर रहा बुलंदशहर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
Bulandshahr became the first polluted city in the country with AQI crossing 400
शुक्रवार सुबह के समय इस तरह का रहा मौसम। संवाद
बुलंदशहर। बुलंदशहर का एक्यूआई शुक्रवार को 400 के पार पहुंच गया। 404 एक्यूआई के साथ बुलंदशहर शुक्रवार को देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा। आसमान में फैली धुंध के कारण लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी हुई। ग्रैप का तीसरा चरण लागू होने के बाद भी लापरवाही बरती जा रही है। जगह-जगह कूड़ा-कचरा जलाया जा रहा है और निर्माण कार्य भी जारी हैं। खुर्जा का एक्यूआई 322 मापा गया।
विज्ञापन

सुबह के समय सड़कों पर धुंध नजर आई। सुबह भी शहर का एक्यूआई 400 के करीब रहा जो शाम को चार सौ के पार पहुंच गया। पिछले दिनों ग्रेप का तीसरा चरण लागू होने पर खुले में निर्माण कार्य एवं निर्माण सामग्री रखे जाने पर रोक लगा दी गई है। इसके बावजूद नगर समेत जिलेभर में बिना ढके निर्माण कार्य चल रहा है। सड़कों का निर्माण एवं खोदाई के दौरान पानी का छिड़काव भी नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

सड़क किनारे निर्माण सामग्री भी खुले में रखी हुई है। कूड़ा और फसल अवशेष जलाने का सिलसिला भी जा रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को बुलंदशहर का 404 एक्यूआई मापा गया जो देश के 254 शहरों में सबसे प्रदूषित रहा। दिल्ली का 387, गाजियाबाद का 370, ग्रेटर नोएडा का 368, नोएडा का 364, मेरठ का 336, हापुड़ का 335 व खुर्जा का 322 एक्यूआई मापा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार प्रयास जारी है। जहां से सूचना मिल रही है वहां पर टीम भेजकर कार्रवाई कराई जा रही है। कहीं पर खुले में निर्माण सामग्री रखी है तो उसे हटवाने या ढकवाने के निर्देश दिए जाएंगे। साथ ही पानी का छिड़काव कराने के निर्देश दिए जाएंगे। - अभिषेक सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed