फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bulandshahr Auto driver said to MLA to recover

Bulandshahr: ऑटो चालक विधायक से बोला- करनी है वसूली, आपको भी दूंगा हिस्सा, जानिए फिर क्या हुआ

Tue, 24 Jan 2023 09:10 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला संवाद, बुलंदशहर
अमर उजाला संवाद, बुलंदशहर Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 24 Jan 2023 09:10 PM IST
सार

ऑटो चालक द्वारा अवैध वसूली की बात करने के बाद विधायक ने देहात कोतवाली पुलिस को बुला लिया और आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
Bulandshahr Auto driver said to MLA to recover
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बुलंदशहर में ऑटो चालकों से अवैध वसूली से परेशान एक ऑटो चालक खुद अवैध वसूली करने का प्रस्ताव लेकर सदर विधायक प्रदीप चौधरी के पास पहुंच गया। इस दौरान ऑटो चालक ने विधायक से कहा कि विधायक जी लोग कहते हैं कि विधायकों को भी वसूली का हिस्सा जाता है, इसलिए आप वसूली करने की अनुमति दे दो आपको भी वसूली का पैसा पहुंचा दूंगा। ऑटो चालक द्वारा अवैध वसूली की बात करने के बाद विधायक ने देहात कोतवाली पुलिस को बुला लिया और आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


खुर्जा नगर के मोहल्ला अल्लूशरा तरीनान निवासी पप्पू ऑटो चलाता है। मंगलवार शाम को पप्पू सदर विधायक प्रदीप चौधरी के पास पहुंचा और कहा कि ऑटो चालकों से नगर के पुराना रोडवेज बस स्टैंड और खुर्जा बस स्टैंड के पास कुछ लोगों द्वारा अवैध वसूली की जाती है। आए दिन वसूली की घटनाओं से वह परेशान हो चुका है और अब खुद ही वसूली के क्षेत्र में उतरना चाहता है। पप्पू ने कहा कि वसूली करने वाले आरोपी कहते हैं कि वसूली की रकम में से वह पुलिस, ट्रैफिक पुलिस और विधायकों को भी हिस्सा देते हैं। जिसके चलते वह वसूली करने के लिए अनुमति और संरक्षण लेने के लिए आया है। साथ ही आरोपी ने विधायक को भी वसूली की रकम में से हफ्ता देने का प्रस्ताव रख दिया। 
विज्ञापन


विधायक ने आरोपी से पूछताछ करने के बाद देहात कोतवाली पुलिस को मौके पर बुला लिया। इसके बाद आरोपी ने बताया कि नगर के पुराने रोडवेज बस स्टैंड के पास दो युवक और खुर्जा में बस स्टैंड के पास दो युवक ऑटो चालकों से 700 रुपये प्रति माह की वसूली करते हैं। जब ऑटो चालक इससे इनकार करते हैं तो ट्रैफिक पुलिस की मदद से उनका चालान कर उन्हें परेशान किया जाता है। मामले में सदर विधायक के निर्देश पर देहात कोतवाली पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक ऑटो चालक ने आवास पर आकर ऑटो चालकों से अवैध वसूली और उसमें से हिस्सा देने की बात कही। सरकार ने किसी भी प्रकार का ठेका जारी नहीं किया है। जिसके चलते पूर्व में भी अवैध वसूली करने वालों को जेल भिजवाया था। गरीब लोगों से अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराई जाएगी। - प्रदीप चौधरी, विधायक सदर


युवक से अवैध वसूली करने वाले आरोपियों के बारे में जानकारी की जा रही है। पकड़े गए युवक को छोड़ दिया है। आरोपियों को पकड़कर कार्रवाई की जाएगी। - जयकरण सिंह, एसएचओ कोतवाली देहात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed