फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bulandshahr-Anupshahr road to be widened to four lanes; 175 crore project to transform the route.

Bulandshahar News: बुलंदशहर-अनूपशहर मार्ग होगा फोरलेन, 175 करोड़ से बदलेगी तस्वीर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले के सबसे व्यस्त बुलंदशहर-अनूपशहर स्टेट हाईवे को अब फोरलेन बनाया जाएगा। करीब 175 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना को लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। इस हाईवे को फोरलेन होने से प्रतिवर्ष गंगा स्नान के लिए आने वाले 20 लाख श्रद्धालु और आसपास के 300 गांवों के आठ लाख से अधिक लोगों को सीधा फायदा होगा।
विज्ञापन

बुलंदशहर-अनूपशहर मार्ग पर प्रतिदिन करीब डेढ़ लाख छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। स्टेट हाईवे की चौड़ाई फिलहाल 10 मीटर ही है। लगातार बढ़ते यातायात के कारण यहां वाहन चालकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। कई बार ओवरटेक के दौरान दुर्घटनाएं भी होती हैं।
विज्ञापन

श्रावण मास और प्रमुख पर्वों पर अनूपशहर गंगा घाट जाने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते यह मार्ग घंटों जाम से जूझता है। प्रतिवर्ष विभिन्न त्योहारों पर गंगा स्नान के लिए 20 लाख से अधिक श्रद्धालु इस मार्ग से होकर गुजरते हैं। वहीं, बुलंदशहर, दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और संभल की ओर आने-जाने वाले यात्रियों का सफर भी पहले से अधिक आसान और सुरक्षित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रद्धालुओं का लाभ सड़क किनारे बसे करीब 300 गांवों के आठ लाख से अधिक लोगों को भी मिलेगा। किसानों को अपनी उपज मंडियों तक पहुंचाने में कम समय लगेगा जबकि विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों और मरीजों के लिए जिला मुख्यालय तक पहुंचना आसान होगा। बेहतर सड़क संपर्क से क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है।
करीब आठ साल पहले हुआ था चौड़ीकरण

बुलंदशहर-अनूपशहर स्टेट हाईवे का चौड़ीकरण करीब आठ साल पहले किया गया था। विधायक संजय शर्मा की पहल परइस मार्ग को दो टुकड़ों में चौड़ा किया गया था। उस दौरान इसकी चौड़ाई सात मीटर से बढ़ाकर 10 मीटर की गई थी लेकिन अब वाहनों की बढ़ती संख्या के चलते इस मार्ग को फोरलेन किया जाना है। अधिकारियों के मुताबिक शासन की ओर से भी इसे फोरलेन करने को लेकर प्राथमिकता पर लिया जा रहा है। अगले दो माह में इसकी स्वीकृति भी मिलने की संभावना है।
प्रतिदिन सब्जी लेकर मंडी आते हैं हजारों किसान
स्टेट हाईवे के पास स्थित गांवों में सब्जी उगाने वाले हजारों की संख्या में किसान प्रतिदिन बुलंदशहर और अनूपशहर की मंडी में सब्जी लेकर पहुंचते हैं। सुबह के समय वाहनों का दबाव अधिक होने के चलते इन किसानों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। इसे फोरलेन किए जाने के बाद किसानों को सीधा फायदा मिलेगा।

कोट ----

बुलंदशहर-अनूपशहर मार्ग के फोरलेन निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य चरणबद्ध तरीके से शुरू कराया जाएगा। इस परियोजना से जिले की यातायात व्यवस्था में बड़ा सुधार होगा और लोगों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। --- राहुल शर्मा, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed