{"_id":"6209554def75d9484f794cea","slug":"bulandshahar-news-sikandrabad-news-gbd2340402126","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृतक मजदूरों के परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृतक मजदूरों के परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

सिकंदराबाद। बॉयलर फटने के दौरान मारे गए फैक्टरी मजदूरों के परिजनों ने मुआवजे और फैक्टरी मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर रविवार की सुबह पोस्टमार्टम हाउस पर प्रदर्शन किया। पुलिस ने हंगामा कर रहे परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया। अफसरों से आश्वासन के बाद ही परिजनों ने शवों के पोस्टमार्टम की अनुमति दी।
पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृत मजदूर गजेंद्र, सचिन के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। परिजनों का कहना था कि हादसे के बाद पुलिस ने परिजनों के पहुंचने से पहले ही दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि, पुलिस ने अभी तक फैक्टरी मालिक के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की और न ही उन्हें प्रशासन की ओर से मुआवाजा दिलाने का आश्वासन दिया। फैक्टरी मालिक के खिलाफ ठोस कार्रवाई किए जाने, मुआवजे का आश्वासन मिलने तक उन्होंने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और पोस्टमार्टम हाउस पर प्रदर्शन किया। मौके पर मौजूद सिकंदराबाद पुलिस के अलावा, कोतवाली नगर पुलिस भी मौके पर पहुंची। अफसरों के कार्रवाई, उचित मुआवजा दिलाने के आश्वासन के बाद ही परिजनों ने पोस्टमार्टम की अनुमति दी। जिसके बाद दोपहर करीब एक बजे परिजन कोतवाली सिकंदराबाद पहुंचे। जहां एसडीएम राकेश कुमार, कोतवाल जितेंद्र कुमार सिंह ने परिवार के लोगों से वार्ता करते हुए कार्रवाई, मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। एसडीएम राकेश कुमार ने बताया कि दोनों मजदूरों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पीड़ित परिजनों को नियमानुसार मुआवजा दिलाया जाएगा।