फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

ट्रेन की चपेट में आने से किसान की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
ट्रेन की चपेट में आने से किसान की मौत
विज्ञापन

चोला। रेलवे ट्रैक पार करते समय रविवार रात ट्रेन की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। अंडरपास नहीं होने के कारण आए दिन इस तरह के हादसे होते रहते हैं। ग्रामीणों ने करीब छह माह तक अंडरपास बनवाने के लिए आंदोलन भी किया था। इसके बाद भी शासन या प्रशासनिक अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
चोला चौकी क्षेत्र के गांव खानपुर निवासी इंद्रपाल (45वर्ष) पुत्र ओमप्रकाश रविवार रात फसल की रखवाली के लिए खेतों पर जा रहा था। उसके खेत गांव के बाहर से गुजर रहे दिल्ली हावड़ा रेलमार्ग के दूसरी ओर हैं। सुबह जब ग्रामीण घूमने के लिए निकले तो उन्होंने रेलवे ट्रैक पर इंद्रपाल का शव देखा। सूचना पर परिवार के लोगों के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से इंद्रपाल की मौत हुई। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

20 वर्षों में 50 से अधिक लोगों की मौत
गांव के बुजुर्गों ने बताया कि रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान पिछले 20 वर्षों में ट्रेन की चपेट में आने के कारण 50 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। गांव के अधिकांश किसानों के खेत रेलवे ट्रैक के दूसरी ओर हैं। खेतों में जाने के लिए गांव के लोगों को रेलवे ट्रैक पार करना पड़ता है। पशुओं का चारा आदि लेने, महिलाओं को उपले आदि बनाने के लिए भी रेलवे ट्रैक के दूसरी ओर जाना पड़ता है। ऐसे में अक्सर ग्रामीण ट्रेन की चपेट में आने के कारण हादसे के शिकार हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडरपास नहीं होने से होते हैं हादसे
ग्रामीणों ने बताया कि गांव के बाहर कोई अंडरपास नहीं होने के कारण रेलवे ट्रैक को पार करने के दौरान हादसे होते हैं। गांव के पास नगलाबंशी, खबरा में अंडरपास है। पहले दोनों स्थानों पर फाटक था। अब अंडरपास बना दिया गया है। दोनों अंडरपास गांव से 1.5 किमी दूर हैं। दूरी अधिक होने के कारण ग्रामीण खेतों पर जाने के लिए रेलवे ट्रैक को पार करते हैं।
इन लोगों की हादसे में हुई मृत्यु
गौतम, फुंदन, वेद प्रकाश, प्रेमवती, मटरू, मुकेश, सुधा, कमलेश, धर्मवती, शारदा, प्रकाश, अमित, प्रहलाद, बिरमा, खिलिया आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed